scorecardresearch
 

प्रेग्नेंट वाइफ मीरा के साथ रोमांटिक हॉलीडे पर हैं शाहिद, शेयर किया क्यूट वीडियो

बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर इन दिनों पत्नी मीरा को एक रोमांटिक हॉलीडे पर लेकर गए हैं. हाल ही में शाहिद ने बोट राइडिंग के दौरान मस्ती करते हुए एक वीडियो भी शेयर किया.

Advertisement
X
मीरा राजपूत और शाहिद कपूर
मीरा राजपूत और शाहिद कपूर

बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर पापा बनने वाले हैं. यही वजह है कि शाहिद इन दिनों अपनी प्रेग्नेंट पत्नी मीरा का काफी ख्याल रख रहे हैं. तभी तो शाहिद मीरा को कभी लॉन्ग ड्राइव पर ले जाते हैं, तो कभी बोट राइड पर.

हाल ही में मीरा के साथ रोमांटिक हॉलीडे पर गए पर एक वीडियो शेयर किया हैं. इस वीडियो में ये दोनों समुद्र की लहरों के बीच बोट राइड पर मस्ती करते नजर आ रहे हैं.

A video posted by Shahid Kapoor (@shahidkapoor) on

बता दें कि अभी कुछ दिन पहले भी शाहिद ने अपनी आने वाली फिल्म की शूटिंग खत्म कर मीरा के लिए थोड़ा समय निकाला था. इसके बाद वह अपनी स्वीट वाइफ को एक पर लेकर गए जहां उन्होंने एक क्यूट सेल्फी ली और इसे इंस्टाग्राम पर शेयर की.

Advertisement

A photo posted by Shahid Kapoor (@shahidkapoor) on

शाहिद ने हाल ही में फिल्म खत्म की है और फिलहाल अपनी फिल्म 'उड़ता पंजाब' के प्रमोशन में व्यस्त हैं. अच्छी बात ये है कि अपने हेक्टिक शेड्यूल के बावजूद शाहिद इन दिनों मीरा के साथ ज्यादा से ज्यादा वक्त गुजार रहे हैं.

Advertisement
Advertisement