scorecardresearch
 

पद्मावत: शाहिद का ये रीट्वीट खराब कर सकता है रणवीर से उनके रिश्ते

फिल्म पद्मावत की रिलीज के बाद जितनी इसकी कहानी की चर्चा है, उतनी ही इसके किरदारों की भी. तीनों मुख्य किरदारों की अदाकारी की तुलना होनी शुरू हो गई है.

Advertisement
X
अपने किरदारों में शाहिद और रणवीर
अपने किरदारों में शाहिद और रणवीर

फिल्म पद्मावत की रिलीज के बाद जितनी इसकी कहानी की चर्चा है, उतनी ही इसके किरदारों की भी. तीनों मुख्य किरदारों की अदाकारी की तुलना होनी शुरू हो गई है.

फिल्म में दीपिका पादुकोण ने रानी पद्मावती, रणवीर सिंह ने खिलजी और शाहिद कपूर ने राजा रावलरतन सिंह की भूमिका अदा की. रणवीर और शाहिद की अदाकारी की तुलना भी सामने आई, लेकिन जब एक ट्वीट में एक दर्शक ने शाहिद की एक्ट‍िंग को रणवीर से बेहतर बताया तो शाहिद से रहा नहीं गया और उन्होंने इस टि्वटर पर शेयर कर लिया.

बता दें कि इस दर्शक ने पद्मावत को 2 स्टार और शाहिद को 5 स्टार दिए थे. अब ऐसे में शाहिद का ये कदम रणवीर के लिए आघात पहुंचाने वाला हो सकता है. बता दें कि रणवीर की अदाकारी की चर्चा हर जगह है. विलेन के रूप में वे बेहद क्रूर और खूंखार नजर आए हैं.

Advertisement

रणवीर ने बताया, शूटिंग के दौरान उन्हें फिजीकली चैलेंज का सामना ज्यादा करना पड़ा. न सिर्फ जौहर वाले सीन में बल्क‍ि पूरी फिल्म में. शूटिंग शुरू होने के बाद मैं काफी दबाव में था, क्योंकि मुझे एक साथ कई चीजें करनी थीं. शाहिद कपूर से युद्ध और खली बली गाने के दौरान मैंने महसूस किया जैसे मेरा पैर ही न हो.

जौहर सीन के बारे में रणवीर ने बताया कि कभी ऐसा लगता था कि कट बोला जाएगा और मैं उल्टियां कर दूंगा. मुझे याद है कि हम कितनी गर्मी के बीच मई के महीने में फिल्म सिटी में शूटिंग कर रहे थे. 45 डिग्री टेम्परेचर था. मैं इतनी गर्मी में अपने शरीर पर 12 किलो का कॉस्ट्यूम पहने हुए था. मुझे लगातार दौड़ते रहना था. इसलिए कट बोले जाने के बाद मेरी आंखों के आगे धुंधलापन छा गया और मैं पूरी तरह सुन्न हो गया.

Advertisement
Advertisement