scorecardresearch
 

तैमूर की बर्थडे पार्टी में नहीं पहुंचे सारा और इब्राहिम, ये है वजह...

करीना सैफ अली खान के बेटे तैमूर की बर्थ डे पार्टी में क्यों नहीं पहुंचे सारा और इब्राहिम.

Advertisement
X
इब्राहिम, सारा, तैमूर
इब्राहिम, सारा, तैमूर

करीना सैफ अली खान के बेटे तैमूर की बर्थ डे पार्टी किसी बड़े इवेंट से कम नहीं रही. इसकी सबसे बड़ी वजह तैमूर की क्यूटनेस है. इस खास दिन को मनाने के लिए सैफ करीना अपने परिवार के साथ पटौदी पैलेस गए थे, लेकिन यहां उनके भाई बहन सारा और इब्राहिम नहीं पहुंचे. दोनों की करीना और तैमूर से काफी करीब है, ऐसे में उनका न पहुंचना एक सवाल बना हुआ था. वहीं दोनों ने 26 दिसंबर को हुए विराट अनुष्का के रिसेप्शन में एक साथ एंट्री की थी.

A post shared by (@therealkarismakapoor) on

पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक सारा अपनी पहली फिल्म केदारनाथ के शूट और वर्कशॉप में बिजी थी. इसलिए उनका पहुंचना नहीं हुआ. इन दिनों वो अपने करियर को लेकर काफी फोकस कर रहीं है.

Advertisement

वहीं लंदन में पढ़ाई कर रहे इब्राहिम क्रिसमस की छुट्टी में मां अमृता के साथ अपना समय बिताना चाहते थे. फिर जब बहन सारा भी मुंबई में थी तो उनका तैमूर के बर्थ डे पर जाना नहीं हो सका. तैमूर की पार्टी में मामू रणबीर कपूर भी काम में प्यस्त होने के कारण नहीं पहुंच सके थे. पटौदी हाउस में उनका बर्थडे सेलिब्रेट किया गया था, जिसमें बबीता, रणधीर कपूर, शर्मिला टैगोर, करिश्मा कपूर, उनके दोनों बच्चे, अमृता अरोड़ा, उनके पति और उनके दोनों बच्चे शामिल हुए थे.

A post shared by (@therealkarismakapoor) on

पिछले दिनों कपूर फैमिली के क्रिसमय ब्रंच में पूरा परिवार इकट्ठा हुआ था जहां तैमूर पूरी पार्टी में स्टार बने थे. नीतू कपूर और ऋषि कपूर ने छोटे नवाब को पार्टी का स्टार बताते हुए तस्वीर इंस्टा पर पोस्ट की थी.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement