scorecardresearch
 

सामने आया सलमान के जीजा की पहली फिल्म का टाइटल, जल्द होगी शूटिंग शुरू

सलमान खान के जीजा आयुष शर्मा की डेब्यू फिल्म का नाम सामने आ गया है. सलमान के होम प्रोडक्शन की फिल्म 'लवरात्र‍ि' से आयुष की बॉलीवुड एंट्री होगी...

Advertisement
X
आयुष शर्मा के साथ सलमान खान
आयुष शर्मा के साथ सलमान खान

सलमान खान के जीजा आयुष शर्मा की डेब्यू फिल्म का नाम सामने आ गया है. सलमान के होम प्रोडक्शन की फिल्म 'लवरात्र‍ि' से आयुष की बॉलीवुड एंट्री होगी. इस बात की जानकारी सलमान खान ने अपने ट्विटर हैंडल पर दी है.

कुछ देर पहले ही सलमान ने ट्वीट करके फिल्म का नाम और आयुष के फिल्म में लीड रोल होने की बात का जिक्र किया है.

बता दें कि पिछले कई समय से सलमान खान आयुष को बॉलीवुड में लॉन्च करने की प्लानिंग कर रहे थे. खबरों की मानें तो फिल्म की शूटिंग आने वाले साल में फरवरी महीने में शुरू हो जाएगी. फिल्म को साल 2018 में ही रिलीज करने का प्लान भी बनाया गया है. अभिराज मिनावाला फिल्म को डायरेक्ट करेंगे. अभिराज कई फिल्मों में अली अब्बास जफर असिस्ट कर चुके हैं. फिल्म एक रोमांटिक ड्रामा होगा.

Advertisement

फिल्म की एक्ट्रेस और बाकी स्टारकास्ट का फाइनल होना अभी बाकी है. पिछले दिनों खबर थी कि सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान, सलमान की फिल्म से डेब्यू कर सकती हैं. लेकिन सारा ने अभिषेक कपूर की फिल्म केदारनाथ को डेब्यू फिल्म के लिए चुना.

Advertisement
Advertisement