scorecardresearch
 

सलमान खान की फिल्म 'टाइगर जिंदा है' पाकिस्तान में बैन!

सलमान खान के फैंस हिंदुस्तान में ही नहीं पाकिस्तान में भी है. लेकिन पाकिस्तान में इंतजार कर रहे उनके फैंस के लिए एक बुरी खबर है.

Advertisement
X
Salman Khan
Salman Khan

सलमान खान के फैंस हिंदुस्तान में ही नहीं पाकिस्तान में भी है. लेकिन पाकिस्तान में इंतजार कर रहे उनके फैंस के लिए एक बुरी खबर है. 22 दिसंबर को रिलीज होने वाली फिल्म टाइगर जिंदा है अब पाकिस्तान में बैन होने के चलते सिनेमाघरों में नहीं दिखाई जाएगी.

मीडिया रिपार्ट के मुताबिक पाकिस्तान के ब्रॉडकास्टिंग मिनिस्ट्री ने इस फिल्म के कई सीन पर अपत्त‍ि जताई है. इसके चलते मूवी को ऑब्जेकशन सर्टिफिकेट देने से इंकार कर दिया है. सलमान की यह फिल्म एक था टाइगर है का सीक्वल है. जिसे पाकिस्तान के सेंसर ने पास नहीं किया था. हाल ही में इस फिल्म के ट्रेलर ने इंटरनेट में धूम मचा दी थी.

फिल्म की कहानी

तीन साल पहले इराक में आईएसआईएस ने 46 भारतीय नर्सों को अगवा कर लिया था. सभी नर्स केरल से थीं. इन्हीं को बचाने की थीम पर टाइगर जिंदा है कि कहानी बनाई गई है. 2014 में सभी भारतीय नर्सों को सुरक्षित बचा लिया गया था.

Advertisement

ट्रेलर में दावा किया गया है कि फिल्म की कहानी सच्ची घटना पर है. हालांकि नर्सों को बचाने के अभियान में अभी किसी जासूसी मिशन जैसी बात सामने नहीं आई है. फिल्म के कथानक में काफी हिसा मिडिल ईस्ट का दिखाया गया है.

Advertisement
Advertisement