scorecardresearch
 

सलमान पहुंचे धर्मेंद्र के फार्म हाउस, बॉबी देओल ने शेयर की तस्वीर

अपने जमाने के मशहूर एक्टर धर्मेंद्र के फार्म हाउस पहुंचे सलमान खान, बेटे बॉबी देओल ने शेयर की तस्वीर.

Advertisement
X
सलमान खान और धर्मेंद्र
सलमान खान और धर्मेंद्र

देओल और खान परिवार के बीच इन दिनों खूब नजदीकियां देखने को मिल रही हैं. पिछले दिनों खान के फार्म हाउस पर उनके बर्थडे बैश का हिस्सा बने बॉबी देओल ने सलमान की एक तस्वीर गोल्डन इरा के मशहूर एक्टर धर्मेंद्र के साथ तस्वीर पोस्ट की है.

इंस्टाग्राम पर पोस्ट की गई इस तस्वीर में सलमान खान धर्मेंद्र के साथ नजर आ रहे हैं और ये तस्वीर देओल फैमिली के फार्म हाउस की है. दरअसल इसी तस्वीर को धर्मेंद्र ने भी अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. तस्वीर को शेयर करते हुए धर्मेंद्र ने कैप्शन में लिखा है, सलमाल के हमारे फार्म हाउस पर सरप्राइज विजिट से बेहद खुश हूं, तुम हमेशा मेरे लिए बेटे रहोगे.'

A post shared by (@aapkadharam) on

सलमान खान अकसर अपने करीबियों और दोस्तों को इस तरह के सरप्राइज से हैरान करने के लिए मशहूर हैं. बता दें टाइगर जिंदा है के बाद सलमान की अगली फिल्म रेस 3 में बॉबी देओल भी अहम किरदार में नजर आएंगे. बॉबी देओल का ये कमबैक सलमान की एक्शन फिल्म से हो रहा है. इससे साफ है कि भाईजान देओल फैमिली के इस सितारे के इंडस्ट्री में रिलॉन्च को हिट करने में पूरी मदद कर रहे हैं.

Advertisement

अब देखना ये है कि सलमान के साथ बॉबी देओल की केमिस्ट्री 90 के दशक में उनके स्टारडम की झलक लौटाने में मददगार साबित होती है या नहीं?

Advertisement
Advertisement