scorecardresearch
 

कटरीना को लेकर सलमान का TWEET, 'मैं कितना बड़ा ट्यूबलाइट हूं'

सलमान खान का प्यार कटरीना कैफ के लिए जगजाहिर है लेकिन इस बार तो सलमान ने कुछ ऐसा कह दिया है कि पूरा सोशल मीडिया उनका फैन हो गया है...

Advertisement
X
सलमान खान और कटरीना कैफ
सलमान खान और कटरीना कैफ

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान एक्ट्रेस कटरीना को ब्रेकअप के बाद भी पसंद करते है. तभी तो उनके लिए उनका प्यार उनके ट्वीट के जरिए फैंस के पता चलता रहता है. सलमान ने आज फिर कटरीना के लिए कुछ ऐसी ही बात सोशल मीडिया पर कही है.

सलमान ने ट्वीट करते हुए लिखा कि मैं भी कितना ट्यूबलाइट हूं जो ये तक न जान पाया कि टाइगर की टाइगरैस कितनी ठग है. इस बात को कह कर जहां एक तरफ उनका प्यार सामने आया तो उन्होंने अपनी फिल्म ट्यूबलाइट और कटरीना की अपकमिंग फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तान का प्रमोशन भी कर दिया.

बता दें कि सलमान खान और कटरीना कैफ का रिलेशनशिप कई सालों तक चला था. लेकिन समय के साथ उनके रिश्तों में दूरियां आ गईं और दोनों ने अपनी राहें जुदा कर ली थीं. कटरीना को रणबीर कपूर से प्यार हो गया और सलमान का यूलिया वंतूर के साथ अफेयर की खबरें आती हैं. हालांकि सलमान ने कभी यूलिया से अपने रिश्ते को माना नहीं और अब कटरीना भी रणबीर से अलग हो चुकी हैं.

Advertisement

बहरहाल दोनों टाइगर जिंदा है फिल्म से पांच साल बाद बड़े पर्दे पर एक साथ दिखेंगे. दोनों फिलहाल फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं. अफवाह है कि सलमान खान और कटरीना कैफ अपने रिश्ते को दूसरा मौका दे सकते हैं.

एक वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक, सलमान खान ने इस बात से साफ इनकार कर दिया है कि उनका अपनी कथित गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर के साथ सेटल होने का कोई इरादा नही है. इससे यह अनुमान लगाया जा सकता है कि दोनों एक बार फिर अपने रिश्ते के बारे में सोच सकते हैं.

कुछ दिन पहले दोनों ऑस्ट्रिया में टाइगर जिंदा है की शूटिंग कर रहे थे. बता दें कि शूटिंग के दौरान कटरीना बुरी तरह से घायल हो गई थीं, जिससे उनकी पीठ पर काफी चोटें आई. डॉक्टर ने उन्हें आराम करने की सलाह भी दी थी.

Advertisement
Advertisement