scorecardresearch
 

सलमान के घर के बाहर बन रहा है पब्लिक टॉयलेट, रोकने को लेकर सलीम खान का BMC को चिट्ठी

सलीम खान ने अपने घर के सामने बन रहे पब्लिक टॉयलेट पर आपत्ति जताते हुए मेयर को चिट्ठी लिखी है.

Advertisement
X
सलीम खान
सलीम खान

सलमान खान के पिता और जाने-माने लेखक सलीम खान ने हाल ही में मुंबई महानगर पालिका यानी बीएमसी को एक लेटर लिखा है. उन्होंने ये लेटर एक पब्लिक टॉयलेट को लेकर लिखा है जो कि मुंबई स्थित उनके घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के ठीक सामने बीएमसी द्वारा बनाया जा रहा है. इस पब्लिक टॉयलेट पर सलीम खान ने आपत्ति जताई है.

आपको बता दें कि सलीम खान ने इस मामले में लेटर में बीएमसी से मांग की है कि वो गैलेक्सी अपार्टमेंट के ठीक सामने पब्लिक टॉयलेट ना बनाकर उसे थोड़ी दूरी पर बनाए. सलीम खान रोज सुबह वहां वॉक पर निकलते हैं और इसी कारण उन्होंने बीएमसी को लेटर लिखा है. सलीम खान द्वारा लिखे इस लेटर को सोसाइटी के अन्य लोगों द्वारा भी साइन किया गया है.


सलीम खान ने आजतक से बातचीत में साफ कहा कि उनके घर के सामने बीएमसी पब्लिक टॉयलेट बना रही थी और टॉयलेट बनाने के लिए सारा सामान भी ले आया गया था. लेकिन जब इस बात का पता चला तो उन्होंने सीधे मेयर को लेटर लिखा और टॉयलेट वहां ना बनाकर वहीं से थोड़ी दूरी पर बनाने की मांग की.

Advertisement


इस पूरे मामले पर फिलहाल बीएमसी ने सिर्फ इतना ही कहा है कि उन्हें सलीम खान की ओर से एक लेटर मिला है और वो अभी इस मामले को देख रहे हैं. सलीम खान के इस लेटर के बाद अब देखना ये है कि बीएमसी अपना फैसला बदलती है या नहीं.

Advertisement
Advertisement