scorecardresearch
 

करीना की प्रेग्नेंसी के सवाल पर भड़क गईं सैफ की एक्स वाइफ अमृता सिंह

करीना कपूर खान की प्रेग्नेंसी की खबर पर किए गए सवाल पर सैफ अली खान की एक्स वाइफ अमृता सिंह को आया गुस्सा.

Advertisement
X

करीना कपूर खान की प्रेग्नेंसी की न्यूज जब से आई है तब से उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया है, लेकिन लगता है सैफ अली खान की एक्स वाइफ अमृता सिंह इस खबर से बिलकुल भी खुश नहीं हैं.

BollywoodLife की एक पत्रकार ने जब पर की प्रतिक्रिया जानने के लिए फोन किया तो अमृता बुरी तरह से गुस्सा हो गईं. अमृता ने पत्रकार से कहा, 'आपकी हिम्मत कैसे हुई फोन कर के ऐसे सवाल पूछने की? कौन है आप? दोबारा मुझे कॉल मत करना?'

आपको बता दें कि सैफ और अमृता की शादी 12 साल से भी ज्यादा चली थी. दोनों ने 1991 में शादी की थी और 2004 में अलग हो गए थे. उनका एक बेटा इब्राहिम और बेटी सारा है. कुछ दिनों पहले ही सैफ ने मीडिया को बताया था कि दिसम्बर में करीना उनके पहले बच्चे को जन्म देंगी. ने साल 2012 में शादी रचाई.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement