scorecardresearch
 

सोनम कपूर के पत‍ि आनंद की इस स्टाइल से नाखुश थे रणवीर स‍िंह

आनंद आहूजा ने अपनी शादी में स्पोर्ट शूज पहने हुए थे जिनसे शायद रणवीर बहुत खुश नहीं थे.

Advertisement
X
आनंद आहूजा और रणवीर सिंह
आनंद आहूजा और रणवीर सिंह

एक्टर रणवीर सिंह ने सोनम कपूर की शादी और रिसेप्शन में शामिल हुए. दोनों ही सेरेमनी में रणवीर ने जमकर डांस किया. लेकिन रणवीर एक बात से नाखुश दिखे, वो है सोनम कपूर के पति आनंद आहूजा का स्टाइल.

आनंद आहूजा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक स्टोरी शेयर की थी जिस पर उन्होंने लिखा- रणवीर मेरे जूते देखकर खुश नहीं थे. लेकिन उन्होंने इसके लिए मुझे माफ कर दिया क्योंकि यह मेरी शादी का मौका था. बता दें आनंद ने क्रीम कलर की शेरवानी और स्पोर्ट शूज पहने हुए थे. इस गेटअप के लिए सोशल मीड‍िया पर भी फैंस ने नाराजगी जताई थी. लेकिन आनदं के इस कूल लुक को कई लोगों ने पसंद भी किया था. सोनम कपूर 8 मई को अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड आनंद आहूजा संग शादी के बंधन में बंध गई थीं.

Advertisement

बता दें सोनम की शादी उनकी मौसी कविता सिंह के घर पर सिख रीति रिवाजों से हुई. कपूर खानदान की इस शादी में बॉलीवुड के तमाम बड़े सितारों ने शिरकत की. सुपरस्टार शाहरुख खान, सलमान खान, करण जौहर, रणवीर सिंह, अनिल कपूर और अर्जुन कपूर जैसे सितारों ने अपनी डांस परफॉर्मेंसेज से समां बांध दिया.

Advertisement
Advertisement