scorecardresearch
 

रजनीकांत की 'कबाली' के लिए आधी रात से ही थिएटर्स के बाहर जुटे फैंस

रजनीकांत की फिल्म 'कबाली' आज यानी 22 जुलाई को रिलीज हो गई है. इस फिल्म को लेकर फैंस की दीवानगी इतनी है कि वे आधी रात से ही थिएटर्स के बाहर जुटने लगे.

Advertisement
X
'कबाली' में रजनीकांत
'कबाली' में रजनीकांत

सुपरस्टार रजनीकांत स्टारर मारधाड़ से भरपूर तमिल फिल्म 'कबाली' शुक्रवार को रिलीज हो गई, जिसे देखने के लिए फैंस की भीड़ रात से ही सिनेमाघरों के बाहर जुट गई थी. यहां फिल्म का पहला शो करीब चार बजे शुरू हुआ, जिसे देखने के लिए फैंस की भारी तादाद यहां मौजूद थी.

शहर में पहले शो को देखने के लिए के फैंस सिनेमाघरों के बाहर आधी रात से ही जुट गए थे. काशी थिएटर में पहला शो देखने वाले एक फैन ने कहा, 'हमने पूरी रात बाहर बिताई. हम थलैवर (रजनीकांत को प्रशंसक इस नाम से बुलाते हैं) के बड़े-बड़े कटआउट और बैनरों के साथ गुरुवार रात 11 बजे ही थियेटर के बाहर जुट गए थे.'

तमिलनाडु के दूसरे हिस्सों, मदुरै में फिल्म का पहला शो तीन बजे शुरू हुआ. यहां इस वीकेंड फिल्म 300 से ज्यादा सिनेमाघरों में लगाई गई है. पा. रंजीत निर्देशित फिल्म में डॉन की भूमिका में हैं, जो मलेशिया में तमिलों के हितों के लिए लड़ते हैं.

Advertisement

फिल्म गुरुवार रात के अलावा दुबई और अमेरिका के कुछ हिस्सों में भी रिलीज हुई. फिल्म हिन्दी और तेलुगू में भी रिलीज हुई है.

Advertisement
Advertisement