बॉलीवुड एक्ट्रेस इन दिनों अपनी शादी की शॉपिंग कर रही हैं, और इसी खास काम के लिए वह इस वक्त पेरिस में मौजूद हैं. मां मधु चोपड़ा के साथ इन दिनों पेरिस में शॉपिंग कर रहीं प्रियंका ने भारत में अपनी अपकमिंग फिल्म की टीम के लिए मिठाई भेजी है. इसकी तस्वीरें कॉस्ट्यूम डिजाइनर एकता लखानी ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर कीं.
एकता ने तस्वीर पर लिखा- जब शादी के लड्डू सीधे पेरिस से आपके पास पहुंच जाएं. शुक्रिया प्रियंका. बता दें कि एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा दिसंबर में से शादी करने जा रही हैं. प्रियंका ने एकता लखानी की इंस्टा स्टोरी को अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर करते हुए लिखा- ये इसलिए क्यों क्योंकि ऐसा करना ही था.
हालांकि ऐसा लगता है जैसे 'द स्काई इज पिंक' में प्रियंका के को-स्टार फरहान अख्तर को ये मिठाई नसीब नहीं हुई. क्योंकि ने मिठाई की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा- प्रियंका ये तुमने क्यों किया? इसके साथ ही फरहान ने रोने वाला स्माइली भी बनाया है.

के जोधपुर में शादी करने की खबरें हैं क्योंकि वह शादी से पहले निक के साथ वहां नजर आ चुकी हैं. इतना ही नहीं प्रियंका की मां भी जोधपुर के पास देखी जा चुकी हैं. एक्ट्रेस इन दिनों निक जोनस के बर्थडे और अपने प्री-वेडिंग बैश को लेकर सुर्खियों में रही हैं.

बात करें वर्क फ्रंट की तो प्रियंका चोपड़ा ने की फिल्म भारत में काम करने से इनकार कर दिया है. अब वह जल्द ही फरहान अख्तर स्टारर फिल्म द स्काई इज पिंक में काम करती नजर आएंगी. फिल्म का निर्देशन शोनाली बोस कर रही हैं और इसमें जायरा वसीम भी अहम किरदार निभाती नजर आएंगी.