scorecardresearch
 

शाहरुख के साथ फिल्म करने के सवाल पर प्रियंका ने तोड़ी चुप्पी

खबरें चल रहीं थीं कि प्रियंका चोपड़ा और शाहरुख खान, संजय लीला भंसाली की अगली फिल्म में एक साथ नजर आ सकते हैं. इस बात पर अब प्रियंका ने अपनी चुप्पी तोड़ दी है.

Advertisement
X
प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा

कुछ दिनों पहले खबर आई थी कि प्रियंका चोपड़ा जल्द ही संजय लीला भंसाली की फिल्म साइन कर सकती है. रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म में शाहरुख खान लीड रोल में हो सकते हैं.


के साथ फिल्म करने के सवाल पर प्रियंका ने कहा, 'इन खबरों में कोई सच्चाई नहीं है. हां, मैं संजय सर से जरूर मिल रही हूं और हमेशा काम के बारे में बात करते हैं. उनके साथ मैं जिंदगी भर काम करना चाहूंगी. मैं उनकी बहुत बड़ी फैन हूं. मैंने अभी तक किसी बॉलीवुड फिल्म के लिए कमिटमेंट नहीं की है. मैं को कभी ना नहीं कह सकती.'

बता दें कि भंसाली की यह फिल्म कवि साहिर लुधियानवी पर आधारित है.

Advertisement
Advertisement