scorecardresearch
 

प्रियंका चोपड़ा बनी 'असम टूरिज्म' की ब्रांड एम्बेसडर

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा दो साल के लिए असम टूरिज्म की ब्रांड एंबेसडर चुना गया है. क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के मना करने के बाद असम सरकार ने इंटरनेशनल स्टार प्रियंका को राज्य टूरिज्म की ब्रांड एंबेसडर बनाया है...

Advertisement
X
प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा

बॉलीवुड एक्ट्रेस और इंटरनेशनल स्टार प्रियंका चोपड़ा के खाते में एक और उपलब्धि आ गई है. क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के मना करने के बाद असम सरकार ने प्रियंका चोपड़ा दो साल के लिए राज्य टूरिज्म की ब्रांड एंबेसडर बनाए जाने की घोषणा की है.


असम के पर्यटन मंत्री हेमंत विश्व शर्मा ने गुवाहाटी में प्रेस कांफ्रेंस में कहा, 'हमने पहले सचिन तेंदुलकर से संपर्क किया, लेकिन उन्होंने इंकार कर दिया. इसके बाद चार-पांच और सेलिब्रिटी के नाम पर विचार किया गया और अंत में प्रियंका चोपड़ा को इस पद के लिए चुना किया गया.'


अमेरिकन टीवी सीरिज 'क्वांटिको' मिलने के बाद से प्रियंका पूरी दुनिया में लोकप्रिय हो रही हैं. आने वाले साल में से हॉलीवुड फिल्मों में डेब्यू करने जा रही हैं. हाल ही में आईएमडीबी ने दुनिया में मशहूर हस्तियों की लिस्ट जारी की है और केवल प्रियंका चोपड़ा ही इस लिस्ट में अपनी जगह बनाने में कामयाब रही हैं.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement