कर्नाटक में रजनीकांत की फिल्म 'काला' पर लगे बैन का प्रकाश राज ने विरोध किया है. उन्होंने ट्वीट कर कहा कि कावेरी की समस्या का फिल्म 'काला' से क्या लेना-देना है. उन्होंने यह भी सवाल उठाया है कि फिल्म इंडस्ट्री को हमेशा क्यों टारगेट किया जाता है?
उन्होंने ट्वीट किया- कावेरी की समस्या का फिल्म काला से क्या लेना-देना है. फिल्म इंडस्ट्री को हमेशा क्यों टारगेट किया जाता है? क्या जेडीएस और कांग्रेस लोगों को कानून अपने हाथ में लेने देंगे... जैसे बीजेपी ने पद्मावत के साथ किया था...या सामने आकर आम आदमी को आश्वस्त करेंगे... उनके चुनने के अधिकार को.
What’s film got to do with Kaveri issue..?why is film fraternity targeted always..? Will Jds/congress government let fringe elements take law into their hands ...like bjp did with ..or ..will you step in to assure common man ..his right for choice...
— Prakash Raj (@prakashraaj)
आपको बता दें कि कावेरी विवाद में रजनीकांत के बयान के बाद कर्नाटक में उनके फिल्म को बैन कर दिया गया है. रजनीकांत ने कहा था, कावेरी नदी से तमिलनाडु को मिलने वाली पानी की मात्रा को कम करने का सुप्रीम कोर्ट का आदेश निराशाजनक है. राज्य सरकार को समीक्षा याचिका दायर करनी चाहिए. इसके बाद KFCC (कर्नाटक फिल्म चेंबर ऑफ कॉमर्स) ने राज्य में फिल्म को बैन कर दिया है. 10 समूहों ने कन्नड़ फिल्म काउंसिल से फिल्म को बैन करने की मांग की क्योंकि वे कावेरी मामले में रजनीकांत के बयानों से असंतुष्ट थे.
'काला' 7 जून को रिलीज होगी. रजनीकांत की पिछली फिल्म 'कबाली' ने सिर्फ कर्नाटक से 30 करोड़ रुपये की कमाई की थी. यदि काला कर्नाटक में रिलीज नहीं होती है तो इससे जाहिर तौर पर फिल्म का बिजनेस बुरी तरह प्रभावित होगा.
रजनीकांत ने मीडिया से बात करते हुए कहा था- 'मैं नहीं जानता कि फिल्म को बैन करने के पीछे क्या वजह है. KFCC (कर्नाटक फिल्म चेंबर ऑफ कॉमर्स) साउथ इंडियन फिल्म चेंबर ऑफ कॉमर्स का हिस्सा है और मुझे लगता है कि वे इसमें दखल देंगे और एक बेहतर हल के साथ सामने आएंगे.'
पा रंजीत के निर्देशन में बनी इस फिल्म का प्रोडक्शन धनुष ने किया है. फिल्म में रजनीकांत का किरदार झुग्गियों में रहने वाले लोगों के लीडर का है जो एक गैंगस्टर बन जाता है.