scorecardresearch
 

ओम पुरी की मौत पर सस्पेंस! पुलिस को नहीं मिला उनका फोन

पुलिस ओम पुरी के फोन से ये जानकारी हासिल करना चाहती है कि आखिरी समय में उनकी किससे बात हुई और जब ओम पुरी को अटैक आया तो किसी को फोन किया था या नहीं?

Advertisement
X
ओम पुरी
ओम पुरी

मशहूर एक्टर ओम पुरी की मौत का राज गहराता जा रहा है. एक तरफ जहां पुलिस अभी भी फॉरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार कर रही है ताकि मौत की असली वजह का पता लगाया जा सके. साथ ही ओम पुरी के करीबी लोगों के बयान अभी नहीं आए हैं. ऐसे में ओशीवारा पुलिस के हाथ अभी भी ओम पुरी का मोबाइल नहीं लगा है जोकि तहकीकात का सबसे अहम हिस्सा होता है.


ओशीवारा पुलिस के एक अफसर का कहना है कि उनका फोन पत्नी नंदिता के पास है जोकि अभी ओम पुरी के अंतिम संस्कार के कामों में व्यस्थ हैं. ऐसे में उनसे सही समय पर फोन मांगा जाएगा.

पुलिस फोन से ये देखना चाहती है कि आखिरी समय में उनकी किससे बात हुई और जब अटैक आया तो उन्होंने किसी को फोन किया या नहीं?

Advertisement


पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डाक्टर्स का कहना है कि ओम पुरी का लीवर सिकुड़ा था जिससे इस बात की आशंका जताई जाती है कि उन्हें ज्यादा शराब पीने की वजह से हार्ट अटैक हो सकता है.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement