scorecardresearch
 

दीपिका पादुकोण की फिल्म 'पीकू' की कमाई 100 करोड़ से पार

बाप-बेटी के रिश्ते की शानदार कहानी 'पीकू' ने दुनियाभर में 100 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है.

Advertisement
X
Amitabh Bachchan and Deepika Padukone
Amitabh Bachchan and Deepika Padukone

बाप-बेटी के रिश्ते की शानदार कहानी 'पीकू' ने दुनियाभर में 100 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है.

शूजित सरकार निर्देशित में अमिताभ बच्चन, और इरफान खान मुख्य भूमिका में हैं. 8 मई को रिलीज हुई यह फिल्म दो हफ्ते बाद भी बॉक्स ऑफिस पर बढ़िया कमाई कर रही है. फिल्म ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने सोमवार को ट्विटर पर लिखा, 'विदेशों में 'पीकू' की कुल कमाई 34.09 करोड़ रुपये, दुनियाभर में कुल कमाई 100 करोड़ रुपये के पार. शानदार.

 

फिल्म को मिली प्रतिक्रिया से बेहद खुश बिग बी ने भी ट्विटर पर अपनी खुशी जाहिर की. 72 साल के अमिताभ बच्चन ने लिखा, 'पीकू' ने दुनियाभर में 100 करोड़ रुपये कमाए'.

 

 

की कहानी कार से दिल्ली से कोलकाता जा रहे एक बाप-बेटी के इर्दगिर्द घूमती है. दर्शकों को न केवल इसकी कहानी पसंद आई, बल्कि इरफान और दीपिका के बीच की केमेस्ट्री, बाप-बेटी के रूप में दीपिका और अमिताभ के बीच की ने भी उनका दिल जीत लिया.

Advertisement

- इनपुट IANS

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement