बॉलीवुड के किंग खान की की फिल्म 'रईस' आज बुधवार को रिलीज हो गई है. पिछले कुछ दिनों से लगातार विवादों में बनी उनकी इस फिल्म ने आज रिलीज के बाद से ही धमाल मचा दिया है. खासकर फिल्म के 'लैला मैं लैला' गाने को देखकर तो लोग थिएटर में पागल हो ही गए और स्क्रीन पर ही पैसे की बरसात करने लगे.
दरअसल, फिल्म रिलीज के बाद करनूल के एक थिएटर में 'रईस' देखते वक्त जैसे ही सनी लियोनी का गाना 'लैला ओ लैला आया' तो लोग इतने उत्साहित हो गए कि वहां थिएटर में ही नोटों की बरसात करने लगे. सोशल मीडिया साइट ट्विटर पर वायरल हुए इस वीडियो को खूब देख और पोस्ट किया जा रहा है.
गाना सनी लियोन पर फिल्माया गया है और सनी ने भी लोगों की इस दीवानी को देखकर अपने ट्विटर हैंडल पर इस वीडियो को पोस्ट किया और टवीट किया है.
Omg!! I just saw money flying in the air! Holy moly! This is craziness!! I love it!!!
— Sunny Leone (@SunnyLeone)