एक्ट्रेस पायल रोहतगी हाल ही में सुर्खियों में थीं. वजह था उनका वो ट्वीट जो उन्होंने केरल को लोगों को निशाने पर लेते हुए किया. इस ट्वीट में उन्होंने केरल के लोगों को गोहत्या पर प्रतिबंध नहीं लगाने के लिए कोसा था. के इस ट्वीट का नतीजा ये हुए कि लोगों ने उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल करना शुरू कर दिया. उनके ट्वीट पर आ रही प्रतिक्रियाओं में से एक पर जवाब देते हुए पायल ने अप्रत्यक्ष रूप से की खिंचाई कर दी.
is NOT banned in . Dear Kerala people and politicians of Kerala, not good to hurt the sentiments of . If u openly do that, sorry to sound but God also openly does it.. God is one ☝️ but u can’t hurt religious faith like this🙏
— PAAYAL ROHATGI & TEAM (@Payal_Rohatgi)
अपने केरल वाले ट्वीट में पायल ने लिखा था, " में गौहत्या पर बैन नहीं लगाया गया. डियर केरल के नागरिकों और केरल की राजनीति, हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाना ठीक बात नहीं है. यदि आप खुले तौर पर ये करोगे, तो ये कहने के लिए माफी चाहती हूं लेकिन भगवान भी वही करेगा. भगवान एक है लेकिन आप धार्मिक भावनाओं को ठेस नहीं पहुंचा सकते."
Let me be so what. I cant have my views 🤔 oh sorry I need to do masturbation scenes and hold placards of campaign to be OR maybe have a husband who shoots porn. IDIOTS. NO maybe be a part of or better change my parents 😂
— PAAYAL ROHATGI & TEAM (@Payal_Rohatgi)
स्वरा के इस कमेंट के बाद तमाम लोगों ने सोशल मीडिया पर उन्हें कोसना शुरू कर दिया. एक यूजर ने लिखा, "पायल रोहतगी की आखिरी फिल्म थी "हल्फा मचा के गइल" (), मैंने पहली बार उनके बारे में सुना. वह भारतीय सिनेमा की एक फ्लॉप इंसान हैं, विवेक अग्निहोत्री की तरह. वह अपनी अगली फिल्म के लिए फिस से पब्लिसिटी पाने की कोशिश कर रही हैं. जाहिर तौर पर वह बहुत स्ट्रगल कर रही हैं अपने करियर में कम से कम एक हिट फिल्म देने के लिए."
Hi Payal! I hope you are well too :) :) :) Stay happy sister! ❣️
— Swara Bhasker (@ReallySwara)
इस यूजर के कमेंट पर पायल तमतमा गईं और उन्होंने जवाब में लिखा, "चलिए मुझे फ्लॉप हो जाने दीजिए, क्या फर्क पड़ता है. मेरे खुद के विचार नहीं हो सकते? ओह माफी चाहती हूं मुझे तो कामयाब होने के लिए मास्टरबेशन सीन करने की जरूरत है और रेपिन डेविस्टन के कैंपेन के लिए तख्तियां पकड़ने की. या शायद ऐसे पति की जो पोर्न शूट करता हूं. पागल लोग."
पायल ने लिखा, "नहीं, शायद मुझे कास्टिंग काउच करने की जरूरत होगी या अपने माता पिता को बदलने की जरूरत होगी." स्वरा भास्कर भी पायल के इस ट्वीट पर चुटकी लेने से नहीं चूकीं. पायल के इस ट्वीट को रीट्वीट करते हुए उन्होंने लिखा, "Hi! Payal उम्मीद करती हूं तुम ठीक हो. हमेशा खुश रहो बहन."