scorecardresearch
 

ओम पुरी की मौत पर सस्पेंस बरकरार, दूसरी पत्‍नी के पास मिला खोया फोन

बॉलीवुड के वरिष्‍ठ एक्टर ओम पुरी की मौत पर सस्पेंस बढ़ता जा रहा है. उनका फोन पुलिस ढूढ़ने में नाकाम रही थी. वहीं फोन उनकी दूसरी पत्नी नंदिता पुरी के पास मिला है.

Advertisement
X
ओम पुरी
ओम पुरी

बॉलीवुड के वरिष्‍ठ एक्टर ओम पुरी की मौत पर सस्पेंस बढ़ता जा रहा है. उनका फोन पुलिस ढूढ़ने में नाकाम रही थी. खबरें हैं कि उनका फोन उनकी दूसरी पत्नी नंदिता पुरी के पास मिला है.

मशहूर एक्टर ओम पुरी की मौत का राज गहराता जा रहा है. एक तरफ जहां पुलिस अभी भी फॉरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार कर रही है ताकि मौत की असली वजह का पता लगाया जा सके. ऐसे में ओशीवारा पुलिस के हाथ अभी भी नहीं लगा है जोकि तहकीकात का सबसे अहम हिस्सा हो सकता है.

हालांकिे खबरों की मानें तो ओम पूरी का फोन उनकी दूसरी पत्‍नी के पास से बरामद किया गया है लेकिन अभी इस बात की पुष्‍ट‍ि नहीं की जा सकी है.

पुलिस की शुरुआती जांच में ओम पुरी का मोबाइल नहीं मिल रहा था और जब पुलिस ने इस बारे में उनकी दूसरी पत्‍नी नंदिता पुरी से बात की तो उन्‍होंने भी इनकार कर दिया था. जिसके बाद पुलिस ने मोबाइल की लोकेशन ट्रेस करनी शुरू की और इसकी आखिरी लोकेशन वर्सोवा मिली जहां नंदिता रहती हैं. पुलिस ने दोबारा के बारे में पूछताछ की तो उन्होंने कहा कि मोबाइल उनके पास ही है.

Advertisement

पुलिस ने जब नंदिता से फोन मांगा तो पहले उन्होंने देने से साफ इनकार कर दिया और कहा कि वह फोन थाने में ही जमा करेंगी. हालांकि उन्होंने पुलिस को फोन सौंपने से पहले उसे फॉर्मेट कर दिया था.

पुलिस फोन से ये देखना चाहती है कि आखिरी समय में उनकी किससे बात हुई और जब अटैक आया तो उन्होंने किसी को फोन किया या नहीं?

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डाक्टर्स का कहना है कि ओम पुरी का लीवर सिकुड़ा था जिससे इस बात की आशंका जताई जाती है कि उन्हें ज्यादा शराब पीने की वजह से हार्ट अटैक हो सकता है.

Advertisement
Advertisement