scorecardresearch
 
ओम पुरी के लिए हुई दो शोक सभा

अभिनेता ओम पुरी की याद में सोमवार की शाम तकरीबन 4 बजे दो शोक सभा रखी गई थी. जूहु इलाके के इस्कॉन मंदिर के हॉल में पत्नी नंदिता पुरी ने बेटे ईशान पुरी के साथ एक शोक सभा रखी, जहां पुरी साहब के करीबी पहुंचे.

Advertisement
X
ओम पुरी

वहां पहुंचने वाले लोगों में , अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन, नसीरुद्दीन शाह थे. नसीरुद्दीन शाह ने ओम पुरी और अपनी दोस्ती के कुछ किस्से भी साझा किए.

गजल गायक तलत अजीज और भजन सम्राट अनूप जलोटा ने भजन गा कर ओम पुरी को याद किया. पंकज कपूर, गोविंद निहलानी ओम पुरी की मशहूर फिल्म 'अर्धसत्य' के निर्देशक श्याम बेनेगल, डेविड धवन, जावेद जाफरी, और थिएटर की तमाम हस्तियों ने भी शिरकत की.

तकरीबन उसी समय ओम पुरी की पहली पत्नी सीमा कपूर ने भी अपने भाई और अभिनेता अन्नू कपूर के साथ गुरुद्वारे में 4 बंगले इलाके में दूसरी शोक सभी रखी.

Advertisement

हालांकि अपने आखिरी दिनों में ओम पुरी अकेले रहते थे और उनकी दोनों पत्नियों के आपस में रिश्ते अच्छे नहीं थे. कुछ दोस्त दोनों शोक सभा में शामिल हुए.

Advertisement
Advertisement