मशहूर लेखक सआदत हसन मंटो के जीवन पर नंदिता दास ने एक फल्म बनाई है. नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने फिल्म में मंटो का किरदार प्ले किया है. खबर है कि इसे कॉन्स फिल्म फेस्टिवल, 2018 की एक विशेष श्रेणी के लिए सिलेक्ट किया गया है. यहां फिल्म का प्रीमियर भी होगा.
मंटो का किरदार निभाने वाले नवाजुद्दीन ने अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए इस बात की जानकारी दी है. उन्होंने लिखा कि सआदत हसन मर सकता है पर मंटो कभी नहीं मर सकता. ये बताते हुए खुशी हो रही है कि मंटो को कॉन्स फिल्म फेस्टिवल के अन सर्टेन रिगार्ड सेशन के लिए सिलेक्ट किया गया है.
“And it is possible that Saadat Hasan dies, but MANTO remains alive”.
Glad to inform that ‘MANTO’ is selected for competition at in section.
Congratulations and Team
— Nawazuddin Siddiqui (@Nawazuddin_S)
नवाज के अलावा फिल्म की निर्देशक नंदिता दास ने भी ट्वीट में लिखा कि ये बताते हुए खुशी हो रही है कि मंटो को ऑफिशियल सेशन- अनसर्टेन रिगार्ड के लिए चुना गया है. सारी क्रू और कास्ट के लिए ये खुशी का पल है.
We are in Cannes!! is selected in the official section- Un Certain Regards. Exciting moment for the entire crew & cast.
— Nandita Das (@nanditadas)
फिल्म मंटो के जीवन पर आधारित है. मंटो को समाज की कुरीतियों और संकीर्ण मानसिकता के खिलाफ खुलकर लिखने के लिए जाना जाता है. उन्हें वक्त के आगे का लेखक माना जाता है और आज के समाज में भी उनकी ये छवि वैसी ही बरकरार है.
फिल्म में नवाज के अलावा परेश रावल, ऋषि कपूर और रसिका दुग्गल भी हैं. फिलहाल फिल्म को भारत में कब रिलीज किया जाएगा इसका खुलासा अभी तक नहीं हुआ है.