scorecardresearch
 

टाइगर की फिल्म 'मुन्ना माइकल' का पहला पोस्टर रिलीज

 फिल्म 'मुन्ना माइकल' का पहला पोस्टर रिलीज कर हो गया है. यह फिल्म 21 जुलाई को रिलीज होगी.

Advertisement
X
फिल्म 'मुन्ना माइकल'
फिल्म 'मुन्ना माइकल'

टाइगर श्रॉफ की आने वाली फिल्म 'मुन्ना माइकल' का पहला पोस्टर रिलीज कर हो गया है. 'मुन्ना माइकल' भारत की पहली एक्शन-ड्रांस फिल्म है. इस फिल्म में टाइगर माइकल जैकसन को श्रद्धांजलि देते दिखेंगे.

पोस्टर के जरिए फिल्म में टाइगर श्रॉफ का फर्स्ट लुक भी दिखाया गया है. इसमें टाइगर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं. ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने सोशल मीडिया पर ये पोस्टर शेयर किया है.

इस फिल्म का निर्देशक सब्बीर खान कर रहे हैं. फिल्म में टाइगर, माइकल जैकसन के एक बहुत बडे फैन का किरदार निभाते नजर आएंगे जिसका बचपन मुंबई की सडकों पर बीता है. फिल्म की शूटिंग मुंबई में जारी है और यह अगले साल रिलीज होगी. इस फिल्म में टाइगर के साथ डेब्यू कर रही हैं निधी अग्रवाल. ये फिल्म 21 जुलाई को रिलीज होने वाली है. फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्धीकी भी हैं. यह फिल्म 35 करोड़ के बजट में बनाई जा रही है.

Advertisement

कुछ दिन पहले एक गाना शूट किया था. इस गाने के कई स्टि्ल्स सोशल मीडिया पर शेयर किए गए हैं. इस फिल्म के एक गाने में पापा जैकी को ट्रिब्यूट देने वाले है.

'मुन्ना माइकल' का लुक देख आपको याद आएगा 'दिलजला' जैकी श्रॉफ

फिल्मसिटी में हाल ही में इस गाने 'डिंग डांग' की शूटिंग की गई है और सामने आई है इस गाने से टाइगर के लुक की पहली झलक जो आपको साल 1987 की फिल्म 'दिलजला' से जैकी के लुक की याद दिलाएगी.

ने इस गाने के शूट का एक फोटो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है और लिखा, ' यह काफी स्‍पेशल होने वाला है.'

A post shared by Tiger Shroff (@tigerjackieshroff) on

Advertisement
Advertisement