मुंबई में हो रही बारिश इस शहर के लिए आफत बनकर आई है. बारिश ने मायानगरी मुंबई की रफ्तार को जैसे ब्रेक ही लगा दी है. आम जन जीवन तो इससे प्रभावित है ही हमारे बॉलीवुड स्टार्स भी इसकी चपेट में आ गए हैं. कुछ देर पहले अनुपम खेर ने इंस्टाग्राम पर उन्होंने उस मंजर का वीडियो शेयर किया है जहां उनकी कार फंसी थी और जहां से उन्हें रेसक्यू किया गया. अनुपम खेर के बाद अब एक्टर आर माधवन भी भारी बारिश में बुरी तरह फंस गए हैं.
ने ट्विटर पर पानी में फंसी अपनी कार का वीडियो शेयर करते हुए इस बात की जानकारी दी है. उन्होंने लिखा है मेरी कार पानी में बुरी तरह से फंस चुकी है, जांघों तक पानी भरे पानी में घर जाना होगा, उत्साहित भी हूं और गुस्सा भी आ रहा है.'
My silly car down.. had to bail and wade home in thigh deep water.. excitement and frustration...
— Ranganathan Madhavan (@ActorMadhavan)
के इस हालात कब हादसे का मंजर बन जाए कुछ कहा नहीं जा सकता क्योंकि महेश भट्ट ने उनकी बहनों के इस जलभराव में डूबते डूबते बचने की खबर का खुलासा भी किया है.
Wake up Mumbai !! This is the worst monsoon 'nightmare' !!! Just spoke to 2 of my sisters. They almost drowned in Khar West.
— Mahesh Bhatt (@MaheshNBhatt)
इस मुश्किल घड़ी में आम लोगों को एक दूसरे की मदद करते देखना और मुंबई पुलिस द्वारा की जा रही सहायता के लिए सराहना मिल रही है. बॉलीवुड स्टार अमिताभ बच्च्न ने इस बारे में ट्वीट भी किया है:
T 2531 -Flooded roads, Police common man helping against terrible odds .. amidst this 'Visarjan' with band music still on .. amazing Mumbai
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan)