scorecardresearch
 

अब इंटरनेशनल शो बनाएंगी मल्लिका, बोलीं- भारत सामूहिक दुष्कर्मियों की भूमि

मल्लिका ने कहा- इस देश में महिलाओं और बच्चों के साथ जो हो रहा है, वह वाकई शर्मनाक है. मल्लिका इन दिनों भारत में एक इंटरनेशनल शो बनाने की तैयारी कर रही हैं.

Advertisement
X
मल्लिका शेरावत
मल्लिका शेरावत

बॉलीवुड की बोल्ड अभिनेत्रियों में शुमार की जाने वाली मल्लिका शेरावत ने भारत में बढ़ रहे रेप मामलों पर अपनी चिंता जाहिर की है. ऐसे मामलों पर गुस्सा जाहिर करते हुए उन्होंने कहा, भारत 'महात्मा गांधी की भूमि' से 'सामूहिक दुष्कर्मियों की जमीन' बन गया है. मुझे लगता है कि इस देश में महिलाओं और बच्चों के साथ जो हो रहा है, वह वाकई शर्मनाक है. मल्लिका इन दिनों भारत में एक इंटरनेशनल शो बनाने की तैयारी कर रही हैं.

मल्लिका बुधवार को 'दास देव' की विशेष स्क्रीनिंग के मौके पर ये बातें कहीं. उन्होंने आईएएनएस से कहा- गांधी की भूमि से हम सामूहिक दुष्कर्मियों की जमीन में बदल गए हैं और मुझे लगता है कि वह मीडिया ही है, जिसके पास वास्तविक ताकत है, इसलिए अब सारी उम्मीदें मीडिया पर हैं.

Advertisement

मल्लिका ने कहा, अगर ये खबरें मीडिया की नजरों में न आतीं तो इन मामलों के बारे में कोई नहीं जान पाता. मुझे लगता है कि मीडिया के दवाब के कारण ही नए कानून लागू किए गए. इसलिए हमें मीडिया का शुक्रगुजार होना चाहिए.

कैसी फिल्म है दास देव

सुधीर मिश्रा निर्देशित 'दास देव' को लेकर मल्लिका ने कहा, मैंने फिल्म का ट्रेलर देखा था. मैं सुधीर मिश्रा की फिल्मों की प्रशंसक हूं और मैं उन्हें बतौर निर्देशक प्यार करती हूं.

इंटरनेशनल सीरियल बनाएंगी मल्लिका

'मर्डर' की अभिनेत्री ने अपनी अपकमिंग प्रोजेक्ट को लेकर बताया- एक अंतर्राष्ट्रीय धारावाहिक है जिसे भारत में बनाने के लिए मैंने अधिकार खरीद लिए हैं.. जैसे '24' (अमेरिकी) सीरीज का भारत में निर्माण हुआ था. मैं इसकी घोषणा बहुत जल्द करने वाली हूं. उस शो को एमी पुरस्कार मिला था.

Advertisement
Advertisement