scorecardresearch
 
इमरान हाशमी और ईशा गुप्ता का गाना 'मैं रहूं या ना रहूं' रिलीज

इमरान हाशमी ने बॉलीवुड में एक रोमांटिक एक्टर के तौर एक लंबे अरसे तक दर्शकों के दिलों पर राज किया है. एक बार फिर इमरान ने अपने रोमांटिक छवि को अपने नए गाने के जरिए ताजा कर दिया है. हाल ही में इमरान हाशमी और ईशा गुप्ता का नया गाना 'मैं रहूं या ना रहूं' रिलीज हुआ है.

Advertisement
X
इमरान हाशमी और ईशा गुप्ता

इस बार का यह रोमांटिक अंदाज किसी फिल्म के जरिए नहीं बल्कि एक सॉन्ग वीडियो के जरिए. 'मैं रहूं या ना रहूं' नाम के इस वीडियो को टी सीरीज द्वारा प्रोड्यूस किया गया है. इसके अलावा इस गाने को अरमान मलिक और अमाल मलिक दोनों भाईयों ने मिलकर त्यार किया है. इस गाने को गाया है अरमान ने और इसे म्यूजिक दिया है अमाल ने. 6 मिनट के इस वीडियो में डेविड नाम के किरदार की लव स्टोरी बताई गई है. डेविड का किरदार प्ले कर रहे हैं और उनकी लेडी लव के किरदार में हैं एक्ट्रेस .  इस गाने को डायरेक्ट किया है अमित शर्मा ने और इसे लिखा है रश्मी विराग ने. इस गाने को गोवा की खूबसूरती के बीच फिल्माया गया है.

देखें इमरान हाशमी और ईशा गुप्ता का गाना 'मैं रहूं या ना रहूं' का वीडियो:

Advertisement

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement