बॉलीवुड के जाने माने डायरेक्टर महेश भट्ट एक रेडियो शो पर शराब की लत और उससे छुटकारा पाने जैसे गंभीर विषय पर बेबाक बोले. उन्होंने इससे जुड़े अपने जीवन के कई कड़वे अनुभव भी बताए. उन्होंने इस शो में बताया कि जब पूजा हुई तो वो एक शाही बच्ची थी. लेकिन जैसे मैंने उसे गोद में लिया उसने चेहरा फेर लिया. एक वो दिन था और आज का दिन मैंने शराब नहीं पी.
संजय दत्त कके एल्कोहल एडिक्शन बात करते हुए उन्होंने बताया कि संजू को शराब की लत थी, उसके लिय यह एक माउथवॉश था. एक वक्त ऐसा भी था जब संजय दत्त सुबह उठते ही हेरोइन के बारे में सोचते थे. संजय दत्त के लिए हीरोइन की लत से उबरना बेहद मुश्किल था. यह खुलासा रेडियो शो ‘भट्ट नेचुरली’ में करते हुए महेश भट्ट ने सोशल मीडिया पर ट्विट भी किया.
Sanjay Dutt had a really hard time dealing with his addiction. It went to a point where his first thought in the morning was about Heroin. Hear me & talk about substance abuse only on on Sunday 9 a.m.
— Mahesh Bhatt (@MaheshNBhatt)
पूजा भट्ट ने भी इस शो में अपनी शराब की लत के बारे में बातचीत की. पूजा ने इस बारे में एक किताब भी लिखने का प्लान किया है. वो दुनिया को बताना चाहती हैं कि शराब की आदत को खत्म करना आसान नहीं लेकिन संभव है.
बता दें पिछले दिनों बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त अपने परिवार के साथ नए साल का जश्न दुबई में मना रहे हैं. इस सेलिब्रेशन में मान्यता, इकरा, शाहरान के अलावा उनकी बेटी त्रिशाला भी मौजूद रहीं. सभी के साथ यह परफेक्ट फैमिली फोटो को मान्यता ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है.