करण जौहर इस समय 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर-2' की कास्टिंग के लिए माथा-पच्ची कर रहे थे. अब इसके लिए उन्हें चेहरा मिल गया है. ये चेहरा है टाइगर श्रॉफ. फिल्म निर्माता करण जौहर ने ट्विटर के जरिए आने वाली फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' के हीरो का ऐलान कर दिया.
अपनी आगामी फिल्म 'फ्लाइंग जट्ट' का इंतजार कर रहें हैं. वह 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' का हिस्सा बनने के लिए उत्सुक हैं. उन्होंने ट्वीट के जरिए अपनी खुशी का इजहार भी किया है.
फिल्म निर्माता करण जौहर ने सोमवार को ऐलान किया कि 2012 में आई के सीक्वल में टाइगर श्रॉफ मुख्य भूमिका में होंगे. करण ने ट्विटर के जरिए इस बात की पुष्टि की. उन्होंने कहा, 'यह आधिकारिक है. पुनीत मल्होत्रा फिल्म को निर्देशित कर रहें हैं जिसमें टाइगर मुख्य भूमिका में होंगे.'
It's OFFICIAL....Directed by Punit Malhotra STUDENT OF THE YEAR 2 ( SOTY2) with TIGER SHROFF
— Karan Johar (@karanjohar)
एक रोमांटिक कॉमेडी है जिसके निर्माता हीरू यश जौहर हैं. इस फिल्म का निर्माण धर्मा प्रोडक्श्न और शाहरुख खान की कंपनी रेड चिलीज इंटरटेंमेंट के बैनर तले हुआ है.
से अभिनय की दुनिया में कदम रखने वाले सिद्धार्थ मल्होत्रा ने कहा है कि वह इस फिल्म के दूसरे पार्ट को देखने के लिए ज्यादा इंतजार नहीं कर सकते. उन्होंने पुनीत मल्होत्रा और टाइगर को शुभकामनाएं दीं.