scorecardresearch
 

विद्या, अर्जुन की 'कहानी 2' की शूटिंग पूरी, तस्वीरें की शेयर

विद्या बालन और अर्जुन कपूर स्टारर फिल्म 'कहानी 2' की शूटिंग पूरी हो चुकी है. फिल्म के कलाकारों ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर की.

Advertisement
X
फिल्म 'कहानी' में विद्या बालन
फिल्म 'कहानी' में विद्या बालन

निर्देशक सुजॉय घोष ने कहा है कि उन्होंने अपनी चर्चित फिल्म 'कहानी' (2012) के सीक्वल 'कहानी 2' की शूटिंग पूरी कर ली है. 'कहानी' के सह-लेखक व निर्देशक सुजॉय घोष हैं.

सुजॉय ने रविवार को ट्विटर पर लिखा, की शूटिंग और विद्या बालन व अर्जुन रामपाल जैसे कुछ बेहतरीन कलाकारों के साथ फिल्म बनाना शुरू करने का काम खत्म हो गया है.'

वहीं, अर्जुन ने ट्विटर पर सुजॉय की मौजूदगी वाली अपनी एक ब्लैक एंड व्हाइट फोटो शेयर की और सुजॉय को धन्यवाद दिया.

उन्होंने लिखा, ' की शूटिंग पूरी हुई. हमने लंबे इंतजार के बाद यह किया है सुजॉय घोष. असाधारण अनुभव के लिए आपका शुक्रिया. मतवाली पूरी टीम का धन्यवाद. आपको याद करता हूं.'

The most hardworking team I have worked with. Super energy on a super film. Love you guys, Ty so much. Miss u all. #kahaani2 #tapan #kushal #ivy #jerrin #hmmmAgni #mohammed #Shom

A photo posted by Arjun (@rampal72) on

Advertisement

अर्जुन ने इंस्टाग्राम पर इस खास फिल्म से जुड़ी कुछ यादें भी साझा कीं. उन्होंने लिखा, 'खास फिल्म की कुछ यादें. 25 नवंबर, 2016 को रिलीज हो रही है. आप सभी को जल्द से जल्द सिनेमाघरों में देखने का इंतजार नहीं कर सकता.'

Advertisement
Advertisement