एक्ट्रेस रकुल प्रीत साउथ के सुपरस्टार और आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री NTR की बायोपिक में श्रीदेवी का रोल निभा रही हैं. हाल ही में रकुल का लुक रिवील किया गया है. खबर है कि एक्ट्रेस को मूवी में 20 मिनट के रोल के लिए भारी भरकम फीस मिल रही है.
डेक्कन क्रॉनिकल की रिपोर्ट के मुताबिक, 2 भागों में रिलीज हो रही NTR की बायोपिक में रकुल का 20 मिनट का रोल होगा. पर्दे पर लेजेंडरी एक्ट्रेस श्रीदेवी का रोल करने के लिए उन्हें 1 करोड़ फीस मिल रही है. बता दें, श्रीदेवी और NTR ने करीब 14 फिल्मों में साथ काम किया था.
रुकल ने 10 अक्टूबर को बर्थडे पर श्रीदेवी के गेटअप में अपना लुक शेयर किया था. उन्होंने कैप्शन लिखा- Presenting first look of #sridevigaru in #ntrbiopic !! ❤️ hope you like it ! तस्वीर में रकुल ने दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी की फेवरेट व्हाइट कलर प्रिंटेड साड़ी पहनी है. इसके साथ उन्होंने डायमंड ज्वैलरी और व्हाइट बिंदी लगाई है.
Presenting first look of in !! ❤️ hope you like it !
— Rakul Preet (@Rakulpreet)
साउथ सिनेमा के दिग्गज राजनेता और एक्टर NTR की बायोपिक एक बड़ा प्रोजेक्ट है. इसे कृष डायरेक्ट कर रहे हैं. फिल्म को दो पार्ट्स में रिलीज किया जाएगा. पहला भाग अगले साल 9 जनवरी को रिलीज होगा. वहीं दूसरा हिस्सा रिपब्लिक डे वीकेंड पर रिलीज किया जाएगा. रकुल प्रीत के अलावा फिल्म में विद्या बालन भी नजर आएंगी. विद्या NTR की पत्नी का रोल करेंगी.
इस मूवी से विद्या टॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं. खबर है कि यह फिल्म 50 करोड़ रुपये में बन रही है. फिल्म की कहानी नंदमुरी तारका रामा राव (NTR) के जीवन के बारे में है. वह एक अभिनेता, प्रोड्यूसर, निर्देशक, एडिटर और राजनेता थे. इतना ही नहीं वे 7 साल तक आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री पद पर कार्यरत रहे थे.