scorecardresearch
 

बेटे के साथ कुछ इस तरह फादर्स डे सेलिब्रेट करेंगे इरफान

बॉलीवुड के स्टार इरफान खान 'फादर्स डे' अपने बेटे के साथ कुछ अलग अंदाज में मनाने वाले हैं.

Advertisement
X
इरफान खान और उनका बेटा
इरफान खान और उनका बेटा

बॉलीवुड अभिनेता इरफान खान रविवार को फादर्स डे के मौके पर अपने बेटे को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की विरासत से रूबरू कराएंगे. वह अपने 11 साल के बेटे को लेकर गुजरात में अहमदाबाद के साबरमती आश्रम ले जाएंगे.

गांधी के सिद्धांतों में विश्वास रखने वाले 'महात्मा गांधी एक आम इंसान थे. वह समाज में बड़ा बदलाव लेकर आए. मैं अपने बेटे को एक ऐसी शख्सियत की विरासत से रूबरू कराना चाहता हूं, जिन्होंने जटिल समय में देश के लिए प्रेरणात्मक काम किया. वह आम इंसानों के असाधारण प्रतिनिधि थे.'

महात्मा गांधी ने सामाजिक उत्थान के साथ-साथ आजादी के आंदोलन का भी नेतृत्व किया. वह कई वर्षो तक साबरमती आश्रम में रहे.

Advertisement
Advertisement