अर्जुन कपूर की फिल्म इंडियाज मोस्ट वांटेड 24 मई को रिलीज हो रही है. इस फिल्म को राजकुमार गुप्ता ने डायरेक्ट किया है, जबकि फॉक्स स्टार स्टूडियो, राजकुमार गुप्ता, मायरा करण ने मिलकर इसे प्रोड्यूस किया है. सोमवार को मुंबई में फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग में कई सितारों ने फिल्म देखी. फिल्म में अर्जुन कपूर लीड रोल में हैं. सेलेब्स ने इंडियाज मोस्ट वॉन्टेड देखने के बाद अपना रिव्यू सोशल मीडिया पर शेयर कर किया है.
एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने सोशल मीडिया पर लिखा, "सच्ची कहानियां देखना हमेशा अच्छा लगता है. इंडियाज मोस्ट वांटेड की पूरी टीम को सफलता की बधाई."
True stories are always so heartening to watch
Good luck sir, and the entire team of for a successful release ahead ! ❤️🤗
— taapsee pannu (@taapsee)
मनोज बाजपेयी ने लिखा, "इंडियाज मोस्ट वांटेड काफी इंगगेजिंग फिल्म है. टीम को फुल मार्क्स."
संजय घोष ने लिखा, "मैंने बीती रात इंडियाज मोस्ट वांटेड देखी. शानदार थ्रिलर. मजा आ गया. अर्जुन फिल्म में बहुत रियल लगा. वेल डन."
India ‘s most wanted is a very engaging film about the incident and the heroic we must discover and respect.full marks to the team and for putting it all together with loads of conviction.👍👍👏👏👏
— manoj bajpayee (@BajpayeeManoj)
i saw INDIA'S MOST WANTED last night. nice tight thriller. mazaa aa gaya.. and is so real in the film... well done sir....
🙏 to you, raj, bodha, amit, dudley... super fun.
— sujoy ghosh (@sujoy_g)
अभिषेक बच्चन ने लिखा, "फिल्म बहुत इंगेजिंग है. जैसी एक थ्रिलर फिल्म को होनी चाहिए. बहुत खुशी हुई हमारे ऐसे हीरोज पर कहानी देखकर जिनकी कहानी अनसुनी है. बहुत खूब राजकुमार. पूरी कास्ट और टीम को बेस्ट ऑफ लक."
Really enjoyed watching . Taut, edge-of-your-seat and very engaging. Just as a thriller should be. you were simmering. So nice to see films being made on our unsung heroes too. Well done Rajkumar and the entire cast and crew. Good luck at the movies.
— Abhishek Bachchan (@juniorbachchan)
अनुपम खेर ने लिखा, "सच्ची घटना पर बनी फिल्म देखकर खुशी हुई. बहुत खूब काम किया है सबने. खुशी हुई थियेटर एक्टर्स को ऐसे किरदार मिल रहे हैं. अर्जुन फिल्म में स्टार परफॉर्मर हैं."
Just watched . Loved the film based on true events. Everybody is excellent. Happy that theatre actors are getting such meaty roles. And is the star performer. He is restrained, held back and greatly affective.:)
— Anupam Kher (@AnupamPKher)
इससे पहले अर्जुन कपूर के पिता बोनी कपूर ने भी बेटे की फिल्म देखी और पांच में से पांच मार्क्स दिए थे. बोनी कपूर ने कहा था कि अर्जुन ने फिल्म में बहुत ही शानदार काम किया है.
क्या है फिल्म की कहानी?
यह फिल्म एक सच्ची घटना पर आधारित बताई जा रही है. यह कहानी है एक ऐसे क्रिमनल की जो खुद को भारत का ओसामा बताता है. कैसे पांच लोग भारत के ओसामा को बिना हथियार के तलाशने निकलते हैं, किस तरह कितने कामयाब होते हैं, फिल्म की कहानी में इसी मिशन को दिखाया गया है.