scorecardresearch
 

63 साल की रेखा ने अमिताभ के गाने पर फिर किया मुजरा, वीडियो वायरल

IIFA 2018 की सबसे खास रौनक रेखा ही रहीं. उनके शानदार डांस ने सेलेब्स और फैंस के दिलों में पुराने दौर की यादों को ताजा कर डाला.

Advertisement
X
आईफा के मंच पर परफॉर्म करते हुए रेखा
आईफा के मंच पर परफॉर्म करते हुए रेखा

रविवार को बैंकॉक में हुए IIFA अवॉर्ड्स सेरेमनी में सबसे खास पल वो रहा जब बॉलीवुड की एवरग्रीन एक्ट्रेस रेखा ने 20 साल बाद मंच पर अपनी जादुई परफॉर्मेंस से सभी का दिल जीता. उन्होंने हिट सॉन्ग 'सलाम-ए-इश्क मेरी जां जरा कबूल कर लो' और 'थारे रहियो ओ बांके यार', 'प्यार किया तो डरना क्या' पर परफॉर्म किया.

रेखा को स्टेज पर परफॉर्म करते देखना किसी ट्रीट से कम नहीं था. उनके करिश्माई डांस ने सभी का दिल जीता. सितारों से सजा थियेटर तालियों की आवाज से गूंजने लगा. ट्रेडिशनल अवतार में नजर आईं रेखा की इस खास परफॉर्मेंस के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं.

A post shared by (@iifa) on

A post shared by (@thediva_rekha) on

Advertisement

रेखा ने लाइट पिंक कलर का अनारकली सूट पहना था. सिर से पैर तक रेखा सजी हुई थीं. वे बेहद खूबसूरत लग रही थीं. आज भी सेलेब्स और फैंस के बीच रेखा को लेकर कमाल का क्रेज देखने को मिलता है.

A post shared by (@thediva_rekha) on

A post shared by (@shraddhakapoor) on

कहना गलत नहीं होगा कि IIFA 2018 की सबसे खास रौनक रेखा ही रहीं. उनके शानदार डांस ने सेलेब्स और फैंस के दिलों में पुराने दौर की यादों को ताजा कर डाला.

Advertisement
Advertisement