scorecardresearch
 

VIDEO: सोनम के रिसेप्शन में रेखा ने रणवीर संग ऐसे किया डांस

सोनम कपूर की रिसेप्शन पार्टी से अब लेजेंडरी एक्ट्रेस रेखा का डांस वीडियो सामने आया है.

Advertisement
X
रणवीर सिंह-रेखा
रणवीर सिंह-रेखा

सोनम कपूर की रिसेप्शन पार्टी इस साल की सबसे हैपनिंग पार्टी रही. जहां बॉलीवुड के बड़े सितारों का जमावड़ा लगा. किंग खान, सलमान खान ने साथ में डांस और मस्ती की. रिसेप्शन पार्टी से अब लेजेंडरी एक्ट्रेस रेखा का डांस वीडियो सामने आया है. जिसे देखना उनके सभी फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं होगा.

रिसेप्शन पार्टी में रेखा एक्टर रणवीर सिंह के साथ डांस करती हुई नजर आईं. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में रेखा-रणवीर हुक स्टेप करते नजर आ रहे हैं. उनका डांस वीडियो स्लो मोशन में है. डांस करते हुए रेखा काफी खुश नजर आ रही हैं.

A post shared by (@ranveersinghtbt) on

पार्टी में सलमान-शाहरुख की जुगलबंदी देखने को मिली. दोनों ने जमकर डांस किया. सलमान खान ने जहां टन टना टन और आज की पार्टी सॉन्ग गाया. वहीं शाहरुख ने उनकी ट्यून पर जमकर डांस किया. बॉलीवुड फैंस के लिए दोनों खान के डांसिंग और सिंगिंग वीडियो किसी ट्रीट से कम नहीं है. पहली बार दोनों का ऐसा दोस्ताना देखने को मिला.

Advertisement

A post shared by (@teamarjun) on

पार्टी में सलमान-शाहरुख ने अपने स्वैग से चार चांद लगा दिए. सोनम के रिसेप्शन में सलमान-शाहरुख एक्ट्रेस सोनम कपूर की मां सुनीता के लिए करन-अर्जुन का टाइटल ट्रैक गाते दिखे. सलमान और शाहरुख का ये अंदाज देखकर सुनीता कपूर भी शरमा गईं. वे काफी ब्लस कर रही थीं. वहीं डांस फ्लोर के पास खड़े न्यूलीवेड कपल सोनम-आनंद, अनिल कपूर, मीका सिंह, रणवीर सिंह मुस्कुराते दिखे.

A post shared by (@beingsenakhan) on

सिख रिवाज से हुई सोनम की शादी

बता दें, सोनम-आनंद की शादी मुंबई में उनकी मासी के बंगले पर सिख रीति-रिवाजों से हुई. शादी के दौरान सोनम को भाइयों ने पारंपरिक तरीके से लाल चुनर के नीचे मंडप तक पहुंचाया. शादी में बॉलीवुड के तमाम दिग्गज शामिल हुए. दुल्हन के रूप में सोनम बेहद शानदार लुक में नजर आईं. सोनम ने वाइट और गोल्डन लहंगा पहना था. लहंगा फैशन डिजाइनर संदीप खोसला और अबू जानी ने डिजाइन किया है. सोनम ने इसके साथ नेकलेस, झुमके, मांगटीका और कड़ा पहना. आनंद गोल्डन कुर्ते में नजर आए.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement