scorecardresearch
 

ग्रेजुएशन ट्रिप पर जाने को बेताब इब्राहिम अली खान, कोरोना ने बिगाड़ा प्लान

इब्राहिम अली खान आगे चलकर एक बढ़िया एक्टर साबित हो सकते हैं, इसका सबूत उनके टिक टॉक वीडियो हैं. उनकी एक्टिंग और एक्सप्रेशन काफी सही होते हैं और वे काफी मजेदार वीडियो बनाते हैं.

Advertisement
X
इब्राहिम अली खान
इब्राहिम अली खान

सैफ अली खान और अमृता सिंह के बेटे इब्राहिम अली खान इन दिनों सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं. इब्राहिम अक्सर टिक टॉक पर अपने वीडियो बनाते हैं. ऐसे में सोशल मीडिया पर उनके कई फैन्स बन चुके हैं, जो उनके वीडियोज को खासा पसंद भी करते हैं. अब इब्राहिम अली खान ने एक नया वीडियो शेयर किया है.

सपने देख रहे इब्राहिम

इब्राहिम अभी पढ़ाई कर रहे हैं और कोरोना की वजह से उनकी ग्रेजुएशन ट्रिप रद्द हो गई है. इसी बात को लेकर उन्होंने टिक टॉक वीडियो बनाया है. इस वीडियो में वे गाना गाते नजर आ रहे हैं. उन्होंने वीडियो में लिखा है, 'जब आप और आपके दोस्त सोचते हैं कि आपकी ग्रेजुएशन ट्रिप होने के चांसेस अभी भी हैं.' वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'बस इस बात पर भरोसा करना चाहता हूं.'

Advertisement

Just want to beleive it’s true 🥺 ... oh maybe I am a simp.... 🧐

बता दें कि इब्राहिम अली खान के इस वीडियो में चल रहा इंग्लिश गाना यंग डम्ब एंड ब्रोक है, जिसे अमेरिकन सिंगर खालिद ने 2017 में रिलीज किया था. इस गाने ने इंटरनेट पर खूब धूम मचाई थी और हाई स्कूल में पढ़ने वाले टीनएज बच्चों की जिंदगी दिखाई थी.

इब्राहिम अली खान आगे चलकर एक बढ़िया एक्टर साबित हो सकते हैं, इसका सबूत उनके टिक टॉक वीडियो हैं. उनकी एक्टिंग और एक्सप्रेशन काफी सही होते हैं और वे काफी मजेदार वीडियो बनाते हैं. इब्राहिम की बहन सारा अली खान ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वे घर पहले थे, जिन्होंने टिक टॉक का इस्तेमाल करना शुरू किया और वे ही हमेशा सारा को टिक टॉक वीडियो बनाने को कहते हैं.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement