scorecardresearch
 

पहली बार रितिक को समझ आई छठ की महिमा, फिर दी बधाई

देशभर में छठ महापर्व के बाद एक ऐसा ट्वीट आया जो वायरल हो गया है. यह ट्वीट किसी और ने नहीं बॉलीवुड सुपरस्टार रितिक रोशन ने लिखा है.

Advertisement
X
रितिक रोशन (फिल्म अग्निपथ का सीन)
रितिक रोशन (फिल्म अग्निपथ का सीन)

देशभर में छठ महापर्व के बाद एक ऐसा ट्वीट आया जो वायरल हो गया है. यह ट्वीट किसी और ने नहीं बॉलीवुड सुपरस्टार रितिक रोशन ने लिखा है. उन्होंने बताया कि वो हर साल मुंबई के जुहू बीच पर छठ पूजा करने के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ देखा करते थे. पर उन्हें ज्यादा कुछ समझ नहीं आता था कि ये भीड़ आखिर किसलिए है.

देशवासियों को छठ पूजा की शुभकामना देते हुए रितिक ने लिखा, 'मैं हर साल समुद्र तट पर श्रद्धालुओं की भीड़ देखता था. लेकिन इस वर्ष मैंने छठ पूजा का असल महत्व समझा. सभी को छठ पूजा की शुभकामनाएं.'

आईएएनएस के मुताबिक रितिक रोशन, गणितज्ञ आनंद कुमार की जीवनी पर बनने वाली बायोपिक फिल्म में काम करेंगे, जिसमें रितिक मुख्य भूमिका में नजर आएंगे. फिल्म में पहली बार वो पटना से ताल्लुक रखने वाले व्यक्ति की भूमिका निभाएंगे.

Advertisement

किस तरह मिला रिएक्शन

छठ पर रितिक के ट्वीट को फैन्स ने हाथोंहाथ लिया. कुछ फैन्स ने फोटो शेयर कर रितिक को भी बधाई दी. कई फैन्स ने उनके साथ ठेकुआ और दूसरे प्रसाद की फोटो भी शेयर की.

तो फिल्म में है छठ महापर्व का जिक्र

दरअसल, आनंद के किरदार के लिए रितिक बारीकी से बिहार की परंपरा और रीति रिवाज को समझ रहे हैं. उन्हें छठ पूजा के बारे में भी जानने का मौका मिला. इस वजह से वह इस त्योहार के मूल महत्व को समझ पाए और उन्होंने इस मौके पर सभी को छठ पर्व की बधाई दी.

विकास बहल के निर्देशन में बनने वाली यह फिल्म अपने आप में काफी अनोखी होगी और रितिक के फैंस पहली बार उन्हें इस तरह के किरदार में देखेंगे. हाल ही में कंगना रनौत से विवाद की वाझ से रितिक का नाम सुर्ख़ियों में रहा. 

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement