scorecardresearch
 

BOC: चीनी बॉक्स ऑफिस पर हिंदी मीडियम का कमाल, बनाया ये रिकॉर्ड

एक्टर इरफान खान और सबा कमर स्टारर यह फिल्म भारतीय बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर सकी थी लेकिन अन्य देशों में इसने अब तक अच्छा बिजनेस किया है. चीन में भी फिल्म ने अब शानदार कमाई की है.

Advertisement
X
इरफान खान और सबा कमर
इरफान खान और सबा कमर

बॉलीवुड एक्टर और 'सबा क़मर' स्टारर फिल्म '' चीन में धमाकेदार बिजनेस कर रही है. फिल्म ने भले ही भारतीय बॉक्स ऑफिस पर भले ही कोई खास कमाल नहीं दिखाया था लेकिन चीन में ऐसा नहीं हो रहा है. चीन में पहले ही दिन फिल्म ने 20 लाख रुपये की कमाई की और दूसरे दिन इसने 23 लाख रुपये का बिजनेस किया.

प्रिव्यू शोज पर हुई कमाई को जोड़ लेने के बाद फिल्म का अब तक का कुल बिजनेस 66 लाख 28 रुपये हो चुका है. चीन में 45 लोकेशन्स पर प्रतिदिन फिल्म के 62 शोज चलाए जा रहे हैं. पहले दिन की कमाई के मामले में फिल्म ने 10वीं पोजीशन प्राप्त कर ली है. फिल्म की कहानी एक ऐसे रईस परिवार की है जो अपने बच्चे को अच्छे स्कूल में एडमिशन दिलाने के लिए गरीब बनने का दिखावा करता है.

Advertisement

इरफान अपनी पत्नी के साथ एक छोटे से कस्बे में बस जाते हैं ताकि स्कूल वालों को यह साबित कर सकें कि उनके पास वाकई पैसे नहीं हैं और वे गरीब परिवार से हैं. फिल्म ने भारत में 69 करोड़ 59 लाख रुपये की कमाई की थी. फिल्म ने भारत में पहले दिन महज 2 करोड़ 81 लाख रुपये की कमाई की थी लेकिन बाद में इसे अच्छी माउथ पब्लिसिटी मिली और फिल्म के बिजनेस में इजाफा हुआ.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement