scorecardresearch
 

बिग बॉस विनर गौतम गुलाटी फिल्म 'अजहर' में निभाएंगे रवि शास्त्री का किरदार

टीवी रियलिटी शो 'बिग बॉस 8' के विनर गौतम गुलाटी अब एकता कपूर के प्रोडक्शन की आने वाली फिल्म 'अजहर' में पूर्व क्रिकेटर रवि शास्त्री का किरदार निभाएंगे.

Advertisement
X
Gautam Gulati
Gautam Gulati

टीवी रियलिटी शो 'बिग बॉस 8' के विनर गौतम गुलाटी अब एकता कपूर के प्रोडक्शन की आने वाली फिल्म 'अजहर' में पूर्व क्रिकेटर रवि शास्त्री का किरदार निभाएंगे.

अंग्रेजी अखबार 'मुंबई मिरर' के मुताबिक, भारतीय क्रिकेट के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन की बायोपिक में क्रिकेटर रवि शास्त्री का किरदार 'बिग बॉस' विनर निभाएंगे और इसके लिए जल्द ही प्रैक्टिस करने के लिए मैदान में उतरेंगे और खास तौर पर रवि शास्त्री के 'चपाती शॉट' की प्रैक्टिस जरूर करेंगे.

में इमरान हाशमी लीड रोल में का किरदार निभाएंगे और इसकी प्रैक्टिस उन्होंने कुछ महीने पहले ही अजहरुद्दीन के साथ शुरू कर दी है. खबरों के मुताबिक फिल्म में प्राची देसाई और नरगिस फाखरी के भी होने की चर्चा है.

टोनी डी सूजा के डायरेक्शन में फिल्म 16 मई 2016 को रिलीज होगी.

Advertisement
Advertisement