scorecardresearch
 

पहली बार सलमान की फिल्म में कटरीना-प्रियंका शेयर करेंगी स्क्रीन!

सलमान की फिल्म भारत में प्रियंका चोपड़ा के साथ पहली बार नजर आएंगी कटरीना कैफ!

Advertisement
X
कटरीना कैफ, सलमान खान और प्रियंका चोपड़ा
कटरीना कैफ, सलमान खान और प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर सलमान खान की अगली फिल्म भारत से बॉलीवुड में कमबैक करने जा रही हैं. इससे पहले ये चर्चा थी कि प्रियंका ने इस फिल्म के लिए कोई फीस नहीं ली है. अब खबरें आ रही हैं कि फिल्म में प्रियंका के साथ कटरीना भी पहली बार स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी.

डेकेन क्रॉनिकल की खबर के मुताबि‍क, प्रियंका और कटरीना भारत फिल्म में स्क्रीन स्पेस शेयर करने के लिए तैयार हैं. एक सूत्र के मुताबिक, इस फिल्म में कटरीना का किरदार क्या होगा फि‍लहाल इसकी कोई जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन ये जरूर कहा जा रहा है कि ये रोल अहम होने वाला है.

कटरीना के किरदार के बारे में बात करते हुए सूत्र ने कहा कि कटरीना कैफ भारत के डायरेक्टर अली अब्बास जफर के काफी करीबी दोस्त मानी जाती हैं. अली की पहली फिल्म 'मेरे ब्रदर की दुल्हनिया' में कटरीना ने लीड रोल अदा किया था. जबकि प्रियंका चोपड़ा, अली अब्बास की फिल्म गुंडे में लीड रोल में नजर आईं थीं. अली इन दोनों अदाकारा के काफी करीब हैं इसलिए अपनी फिल्म भारत में इन दोनों एक्ट्रेसेस को अहम किरदारों में फिट कर सकते हैं.

Advertisement

बता दें कि सलमान खान की फिल्म भारत एक पीरियड फिल्म है और इसमें 70 साल के इतिहास की कहानी है जिसमें इतिहास के कई सारे पहलुओं को दर्शाया गया है. ये फिल्म के साल 2019 में ईद पर रिलीज हो सकती है.

Advertisement
Advertisement