scorecardresearch
 

Film wrap: बाबुल बोले- मैंने भी खाया है बीफ, दीपिका: शादी के बाद चाहिए बहुत सारे बच्चे

धार्मिक कट्टरता पर एक बातचीत में बाबुल सुप्रियो ने माना कि उन्होंने कॉलेज के दिनों में बीफ खाया है. रणवीर सिंह संग इस साल शादी रचाने जा रहीं दीपिका पादुकोण ने कहा था-परिवार आपको पूरा करता है.मुझे बहुत से बच्चे चाहिए.

Advertisement
X
Film Wrap
Film Wrap

धार्मिक कट्टरता पर एक बातचीत में बाबुल सुप्रियो ने माना कि उन्होंने कॉलेज के दिनों में बीफ खाया है. रणवीर सिंह संग इस साल शादी रचाने जा रहीं दीपिका पादुकोण ने एक इंटरव्यू में पहले कहा था मुझे परिवार का महत्व पता है. परिवार आपको पूरा करता है.मुझे बहुत से बच्चे चाहिए.

धार्मिक कट्टरता पर एक बातचीत में बाबुल सुप्रियो ने माना कि उन्होंने कॉलेज के दिनों में बीफ खाया है. प्रकाश राज के धार्मिक असहिष्णुता के आरोप पर बाबुल ने सफाई दी कि वो धार्मिक भेदभाव नहीं करते.

बॉलीवुड के लव बर्ड्स रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण इस साल के अंत तक शादी के बंधन में बंध सकते हैं. खबरों के मुताबिक दोनों के पेरेंट्स ने तारीख तय कर ली है. हो सकता है शादी के बाद दीपिका एक्टिंग छोड़ अपनी फैमिली लाइफ में बिजी हो जाएं. ये बात दीपिका ने ही एक इंटरव्यू में बताई थी.

Advertisement

धर्म के नाम पर होने वाली राजनीति के मुद्दे पर हुई एक बहस में एक्टर प्रकाश राज और भाजपा की प्रवक्ता मालविका अविनाश आमने-सामने आ गए. दरअसल, बीजेपी प्रवक्ता मालविका अविनाश ने संविधान को लेकर प्रकाश राज से एक सवाल पूछा तो एक्टर ने मालविका को संविधान पढ़ने की सलाह दे दी.

अबूधाबी के Cipriani Yas आईलैंड में सलमान खान के भांजे आहिल के बर्थडे पार्टी खूब धूमधाम से मनाई गई. इस पार्टी में पहुंची एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस सलमान की बहन अर्पिता के साथ किक 2 के गाने जुम्मे की रात है पर डांस किया. यही नहीं अर्पिता सलमान के स्टाइल में जैकलीन के साथ इस गाने पर थि‍रकती नजर आईं.

वीडियो में करीना को अपनी कार से तैमूर के साथ उतरते हुए वैनिटी वैन की और बढ़ते हुए देखा जा सकता है. तैमूर को गोद में उठाए करीना कह रही हैं-'मैं तैमूर को स्टूडेंट ऑफ द ईयर 5 के ऑडिशन के लेकर आई हूं. और वो आज स्टूडेंट ऑफ द ईयर 5 का ऑडिशन देगा.'

सलमान खान, अक्षय कुमार और ऋतिक रोशन के बाद टाइगर श्रॉफ बॉलीवुड के बड़े एक्शन हीरो साबित होने जा रहे हैं. इस शुक्रवार रिलीज हुई फिल्म बागी 2 को बॉलीवुड फैन्स का धमाकेदार रिस्पॉन्स मिला है. दर्शकों का इतना प्यार तो सबसे चर्चित और विवादित फिल्म पद्मावत को भी नहीं मिला. टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी स्टारर बागी 2 पहले दिन 25 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर साल 2018 की सबसे बड़ी ओपनर फिल्म बन गई है.

Advertisement

कॉमेडियन सिद्धार्थ सागर के लापता होने की खबर एक शॉक की तरह आई. उनकी दोस्त सोमी सक्सेना ने फेसबुक पर पोस्ट कर इस बात की जानकारी दी थी. सिद्धार्थ के रिश्ते उनकी मम्मी से अच्छे नहीं थे. बताया जा रहा है कि उनकी मम्मी उन्हें टॉर्चर करती थीं.

Advertisement
Advertisement