scorecardresearch
 

फिल्म 'सुल्तान' का ट्रेलर रिलीज, 3 मिनट में छा गए सलमान

'हरियाणा का सेर' 'सुल्तान' ने मैदान में उतर अाया है, यानी सलमान खान की फिल्म 'सुल्तान' का ट्रेलर रिलीज हो गया है. देखें पहली झलक में कैसी लग रही है फिल्म...

Advertisement
X
फिल्म में कुश्ती के खूब दांव दिखा रहे हैं सलमान
फिल्म में कुश्ती के खूब दांव दिखा रहे हैं सलमान

सलमान खान के फैन्स को इस फिल्म के ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार था. इतना कि इंतजार में भी लोग ट्वीट कर रहे थे. बहरहाल अब यह लॉन्च हो गया है तो जानें कि 'सुल्तान' में आख‍िर कितना दम महसूस हो रहा है.

3 मिनट के इस ट्रेलर में की बॉडी से नजर हटाना तो मुश्किल है ही साथ में उनके डायलॉग्स भी दमदार हैं. वैसे इस झलक में फिल्म सलमान की पहली जैसी फिल्मों का अहसास दे रही है यानी एक्शन और आंसुओं का जबर्दस्त मेल.

ट्रेलर की शुरुआत की ग्रैंड एंट्री से होती है और फिर नजर आता है एक पहलवान जो कुश्ती के दांव-पेच में किसी को टिकने नहीं देता है. और फिदा भी होता है तो एक ऐसी लड़की पर, जो खुद इस फन में माहिर है.

जाहिर है, वह लड़की अनुष्का शर्मा हैं जिससे हमारा शादी करना चाहता है!

ट्रेलर में हर खुलासा तो होगा नहीं, लेकिन इतना जरूर समझ में आ जाता है कि फिल्म एक बेहतरीन खिलाड़ी के अर्श तक जाने, फिर राह भटकने और वापस अपनी पहचान और सफलता पाने की कहानी है. यह फिल्म इस ईद पर रिलीज होने जा रही है.

Advertisement

देखें फिल्म 'सुल्तान' का ट्रेलर:

Advertisement
Advertisement