जम्मू-कश्मीर की सीएम महबूबा मुफ्ती से मुलाकात करने पर दंगल गर्ल जायरा वसीम ने फेसबुक पर माफी मांगी है. जायरा ने दंगल में गीता फोगाट के बचपन का किरदार निभाया था.
उनकी इस माफी के बाद से बॉलीवुड उनको सपोर्ट कर रहा है. अनुपम खेर ने भी इसके लिए ट्वीट किया है जायरा भले ही डरी हुई हैं लेकिन उन्होंने इस पोस्ट के जरिए साहस का परिचय दिया है.
Dear ! Ur apology letter is sad but full of courage. It exposes d cowardice of people who made u write it.But u r my .
— Anupam Kher (@AnupamPkher)
जावेद अख्तर ने अपना रिएक्शन देते हुए ट्वीट किया कि आजादी की बात कहने वाले दूसरों को ही आजादी नहीं देते हैं -
Those who shout AZADI from the roof tops don't give an iota of AZADI to others .Poor Zaira Waseem had to apologies for her success Shame !!
— Javed Akhtar (@Javedakhtarjadu)
स्वरा भास्कर ने भी जायरा को रोल मॉडल बताते हुए मजबूत रहने की सलाह दी है...
u dont need 2 apologise 2 faceless losers. They r narrow minded cowards. U ARE a role model for ALL young girls & u shud b proud
— Swara Bhaskar (@ReallySwara)
सोनू निगम भी जायरा के सपोर्ट में इस तरह आए...
May God give Sanity to this World. And a Bigger Perspective of Humanity beyond Religion and Patriotism.
— Sonu Nigam (@sonunigam)
मधुर भंडारकर ने ये ट्वीट किया है -
Dichotomy of ultra liberals...evident when Meryl Streep spoke but silent when gets trolled,is our zaira's voice not loud enough?
— Madhur Bhandarkar (@imbhandarkar)
क्या है मामला
कुछ दिनों पहले ने महबूबा मुफ्ती से मुलाकात की थी. इसके बाद से ही कुछ लोग उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल कर रहे थे. कुछ अलगाववादी उनके खिलाफ सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे थे. समझा जा रहा है कि जायरा इसी बात से नाराज थीं.
बाद में मूल रूप से कश्मीरी जायरा ने फेसबुक और ट्विटर पर एक पोस्ट कर इस मुलाकात पर सफाई दी है. जायरा ने फेसबुक पर लिखा था- हाल के दिनों में मैं जिन लोगों से मिली हूं, उससे कुछ लोगों को बुरा लगा है. मैं उन लोगों से माफी मांगना चाहती हूं, मेरा उन्हें दुख पहुंचाने का कोई इरादा नहीं था. मैं उन्हें बताना चाहती हूं कि मैं उनके सेंटिमेंट का सम्मान करती हूं, खासकर वह सबकुछ जो पिछले 6 महीने के दौरान हुआ.
बाद में उन्होंने सफाई भी दी कि मुलाकात के लिए उन पर कोई दबाव नहीं डाला गया और ना ही वह किसी के खिलाफ हैं.