केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों के साथ अभद्रता और मारपीट करने वाले कश्मीरी युवाओं के खिलाफ सेलेब्रिटीज भी खुलकर सामने आते जा रहे हैं. कमल हासन, अनुपम खेर, फरहान अख्तर, रणदीप हुड्डा जैसी फिल्मी हस्तियों ने इस मुद्दे पर गुस्सा जताया और सरकार से कार्रवाई की भी मांग की.
कमल हासन ने ट्वीट किया कि भारत को एकीकृत करें. मेरे जवानों को छूने का साहस करने वालों को शर्म आनी चाहिए. साहस की ऊंचाई अहिंसा है. सीआरपीएफ ने एक बढ़िया उदाहरण पेश किया है.
Integrrate into India . Shame onthose who dare touch my soldiers. Height of valour is nonviolence. CRPF has set a fine example
— Kamal Haasan (@ikamalhaasan)
मारपीट की यह घटना फिल्मा ली गई थी और इस हफ्ते की शुरुआत में इंटरनेट पर वायरल हो गई थी. यह घटना कश्मीर में सैनिकों के साथ शारीरिक और मौखिक रूप से हो रहे दुर्व्यवहार को दर्शाती है. इस घटना से नाराज फरहान ने ट्वीट किया कि हमारे जवानों को थप्पड़ मारने, उनके साथ मारपीट करने की घटना घिनौनी है. उनका धैर्य सराहनीय है. दोषियों के खिलाफ फौरन कार्रवाई होनी चहिए.
The footage of our soldiers being slapped and heckled is sickening.. their restraint admirable. Action must be taken immediately.
— Farhan Akhtar (@FarOutAkhtar)
अभिनेता अनुपम खेर ने जवानों के संयम की सराहना की और आगाह किया कि जवानों से पंगा नहीं लें निर्देशक अनुभव सिन्हा ने भी इस घटना को अस्वीकार्य बताया और लिखा-'सीआपपीएफ के जवानों के साथ वही लोग मारपीट कर रहे हैं, जिनकी वे सुरक्षा करते हैं। अस्वीकार्य! उन्हें सजा दी जाए'.
As a peace loving person I may applaud our soldiers for their restraint. But I still want to say, "Don't take panga with our soldiers."🇮🇳
— Anupam Kher (@AnupamPkher)
अभिनेता रणदीप हुड्डा इस घटना से बहुत गुस्से में हैं उन्होंने कहा कि अगर उस जवान ने अपनी बंदूक का इस्तेमाल किया होता तो यह मानवाधिकार का उल्लंघन कहलाता. ...तो फिर यह क्या है? उन्हें अब यहां आजादी मिलनी चाहिए! गुस्से में हूं.
Had this soldier used his gun it would've become human rights violation?Then what's this?Should've given the"azaadi"right there!Very angry!!
— Randeep Hooda (@RandeepHooda)
भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी गौतम गंभीर ने भी अर्धसैनिक बलों के जवानों का समर्थन करते हुए कहा कि जिन्हें कश्मीर के लिए आजादी चाहिए, वे देश छोड़कर जा सकते हैं.
For every slap on my army's Jawan lay down at least a 100 jihadi lives. Whoever wants Azadi LEAVE NOW! Kashmir is ours.
— Gautam Gambhir (@GautamGambhir)