सुपरस्टार आमिर खान अपने दोस्त सलमान खान की आने वाली फिल्म 'बजरंगी भाईजान' को देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. आमिर ने साल 1994 में शानदार कॉमेडी फिल्म 'अंदाज अपना अपना' में सलमान के साथ काम किया था.
आमिर ने ट्विटर पर अपनी बेसब्री बयां की. 'पीके' स्टार ने कहा 'बजरंगी भाईजान' को देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकता..
Can't wait to watch Bajrangi Bhaijan!!!
— Aamir Khan (@aamir_khan)
आमतौर पर ट्विटर पर कम नजर आने वाले आमिर ने इससे पहले मई में ट्विटर पर पहला लुक शेयर किया था. 'अंदाज अपना अपना' में साथ काम करने के बाद से ही दोनों सितारों के बीच दोस्ती है.
'बजरंगी भाईजान' में सलमान खान के अलावा , अहम भूमिका में हैं. यह फिल्म शुक्रवार को रिलीज हो रही है.
इनपुट: PTI