बॉलीवुड फैन्स के लिए इस बार का वीकेंड काफी एंटरटेनिंग साबित हुआ है, थैंक्स टू 'फुकरे'. बीते शुक्रवार रिलीज हुई कॉमेडी फिल्म फुकरे रिटर्न्स दर्शकों को खूब पसंद आ रही है. इस फिल्म ने रिलीज के पहले वीकेंड में ही 30 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है.
महज चार दिनों में टूटेगा 'फुकरे' का लाइफटाइम कलेक्शन रिकॉर्ड
फुकरे रिटर्न्स फिल्म में चुचा और उसके दोस्तों की भोली पंजाबन के साथ एक बार फिर भिडंत दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रही है. यही वजह है कि बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है. क्रिटिक्स से मिलने वाले खराब रिव्यूज के बावजूद इस फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर पहले ही दिन से रिकॉर्ड तोड़ कमाई जारी है. फुकरे रिटर्न्स ने ओपनिंग डे पर 8.10 करोड़ रुपये की कमाई की थी. ये कमाई इस फिल्म के पहले पार्ट फुकरे की वीकेंड कलेक्शन से ज्यादा की कमाई रही. और अब फुकरे रिटर्न्स की वीकेंड कलेक्शन का आंकड़ा तो फुकरे की लाइफटाइम कलेक्शन के करीब पहुंच चुका है.
पहले ही वीकेंड में फुकरे रिटर्न्स ने 32.20 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने फिल्म के आंकड़ों को शेयर करते हुए बताया कि ये फिल्म रिलीज के चार दिनों में ही प्रीक्वल फिल्म फुकरे का लाइफटाइम रिकॉर्ड तोड़ सकती है. फुकरे फिल्म की लाइफटाइम कलेक्शन 36.50 करोड़ रुपये रही थी. फुकरे रिटर्न्स का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन देखकर इस बात की पूरी उम्मीद है कि फिल्म सोमवार को फुकरे का लाइफटाइम रिकॉर्ड तोड़ देगी.
And has a REMARKABLE opening weekend... Crosses ₹ 30 cr mark... Expected to cross *lifetime biz* of [₹ 36.50 cr] on Day 4 [Mon], as per current trending... Fri 8.10 cr, Sat 11.30 cr, Sun 12.80 cr. Total: ₹ 32.20 cr. India biz.
— taran adarsh (@taran_adarsh)
साल की कई बड़ी वीकेंड ओप्नर्स को पछाड़ा
फुकरे रिटर्न्स को सिनेमा घर में मिल रहे दर्शकों के अच्छे फुटफॉल के चलते फिल्म की कमाई का ग्राफ बढ़ता नजर आ रहा है. फिल्म ट्रेड एक्सपर्ट्स के मुताबिक, फुकरे रिटर्न्स साल की बड़ी वीकेंड ओपनर फिलम साबित हुई. साल की 15 बड़ी वीकेंड ओपनर फिल्मों में इस फिल्म ने रितिक रोशन, रणवीर कपूर जैसे कई बड़े स्टार्स की फिल्मों को पछाड़ दिया है.
फुकरे रिटर्न्स ने फिल्म काबिल (30.65 करोड़), जग्गा जासूस (31.53 करोड़), हाफ गर्लफ्रेंड (28.87 करोड़) और सचिन: A Billion Dreams (24.23 करोड़) फिल्म की ओपनिंग वीकेंड कलेक्शन का रिकॉर्ड तोड़ दिया है.
फुकरे रिटर्न्स में पुलकित सम्राट, वरुण शर्मा, अली फजल, मंजू सिंह, रिचा चड्ढा, पंकज त्रिपाठी, विशाखा सिंह, प्रिया आनंद और राजीव गुप्ता प्रमुख भूमिकाओं में हैं.