scorecardresearch
 

पाकिस्तानी कलाकारों के सपोर्ट में उतरे सलमान को नाना पाटेकर ने दिया करारा जवाब

पाकिस्तान कलाकारों पर बैन को लेकर उठ रहे विवाद पर अब नाना पाटेकर ने चुप्पी तोड़ी है. आइए जानते हैं वो इस बारे में क्या सोचते हैं...

Advertisement
X
नाना पाटेकर
नाना पाटेकर

पाकिस्तानी कलाकारों के भारत में काम करने को लेकर चल रहे विवाद पर अब बॉलीवुड के एक और एक्टर ने चुप्पी तोड़ी है. जी हां, हम बात कर रहे हैं दमदार एक्टिंग और खास डायलॉग डिलीवरी के लिए मशहूर एक्टर नाना पाटेकर की.

हाल ही में पाकिस्तानी कलाकारों पर में लगाए गए बैन पर जब नाना पाटेकर से सवाल पूछा गया तो उनका जवाब कुछ यूं था, 'मेरे लिए पाकिस्तानी कलाकार और बाकी सब बाद में आते हैं, सबसे पहले मेरा देश है. देश के अलावा मैं किसी को भी नहीं जानता और न ही जानना चाहूंगा. कलाकार देश के सामने खटमल की तरह हैं.'

इतना ही नहीं, इशारों ही इशारों में ने सलमान खान के उस बयान पर भी तंज कसा जिसमें उन्होंने पाकिस्तानी कलाकारों का सपोर्ट किया था. बता दें कि सलमान खान ने पाकिस्तानी कलाकारों के समर्थन में कहा था कि वे कोई आतंकी नहीं है, वे देश में तभी आते है जब सरकार उन्हें वीजा देती है.

Advertisement

सरहद पर के लिए खड़े जवानों को देश का असली हीरो बताते हुए नाना ने कहा कि हम एक्टर मामूली लोग हैं. जवानों से बड़ा कोर्इ हीरो हो ही नहीं सकता. हम जो बोलते हैं उस पर ध्यान मत दो. देश के जवानों के आगे कलाकारों की कोई औकात नहीं है इसलिए इतनी अहमियत देने की जरूरत नहीं है.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement