scorecardresearch
 

यादों में खो चुकीं परवीन बाबी का आज है जन्मदिन

80 के दशक में बॉलीवुड की ग्लैमरस एक्ट्रेसेस में से एक परवीन बाबी की मौत बहुत ही दर्दनाक रही. अगर आज वो होतीं तो 4 अप्रैल को अपना 68वां जन्मदिन मना रही होतीं.

Advertisement
X
परवीन बाबी
परवीन बाबी

का आज जन्मदिन है. परवीन का जन्म 4 अप्रैल 1949 को गुजरात के जूनागढ़ में हुआ था. अपने फिल्मी करियर में परवीन ने कई मशहूर अभिनेताओं के साथ एक से बढ़कर एक फिल्में की हैं. आइए जानते हैं परवीन बाबी  की जिंदगी से जुड़ी कुछ बातें...

परवीन बाबी  का पूरा नाम परवीन वली मोहम्मद अली खान बाबी  था. माता पिता की शादी के 14 साल बाद परवीन बाबी  का जन्म हुआ था और 10 साल की ही उम्र में उनके पिता का देहांत हो गया था. 1972 में परवीन ने मॉडलिंग करियर की शुरुआत की और 1973 की फिल्म 'चरित्रम' में पहली बार सिल्वर स्क्रीन पर आईं. 1974 में रिलीज हुई फिल्म 'मजबूर' बाबी  की पहली हिट फिल्म थी जिसमें उनके साथ अमिताभ बच्चन नजर आए थे.


महेश भट्ट की फिल्म 'अर्थ' और 'वो लम्हे' उनके और परवीन बाबी  के रिश्तों पर आधारित फिल्म कही गई थी. 1970 से 1980 के बीच में परवीन ने 'दीवार', 'नमक हलाल', 'अमर अकबर एंथनी' और 'शान' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में दीं.

परवीन बाबी  की कभी शादी तो नहीं हुई लेकिन हमेशा से उनका नाम डैनी, कबीर बेदी और महेश भट्ट के साथ जोड़ा जाता था. खबरों के मुताबिक परवीन बाबी  के रिश्ते अमिताभ बच्चन के साथ भी हुआ करते थे और परवीन ने अमिताभ के ऊपर उनका मर्डर करने की कोशिश करने का आरोप भी लगाया था.

Advertisement

1976 में मशहूर 'टाइम' मैगजीन ने परवीन बाबी  को अपने कवर पेज पर जगह दी थी. 30 जुलाई 1983 में परवीन अपना फिल्मी करियर और भारत को छोड़कर अमेरिका चली गयी थीं. कम उम्र में ही परवीन को डायबिटीज की शिकार हो चुकीं थीं. एक रोज परवीन का शव उनके घर से बरामद किया गया. परवीन के शव ही हालत बेहद ही खराब हो चुकी थी.

1976 से 1980 के बीच रीना रॉय के बाद परवीन बाबी  दूसरी सबसे ज्यादा फीस पाने वाली एक्ट्रेस थीं. परवीन सिजोफ्रेनिया नाम की गंभीर मानसिक बीमारी से भी ग्रस्त थीं.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement