पिछले कुछ दिनों से बिपाशा बसु गलत वजहों के कारण चर्चा में हैं. खबरों के मुताबिक, लंदन में एक शो के दौरान बिपाशा ने नखरे दिखाए और शो करने से मना कर दिया. हालांकि बिपाशा ने इन खबरों का खंडन किया है और ट्विटर पर शो के ऑर्गनाइजर्स को आड़ें हाथों भी लिया है.
Hearing about a con woman talking utter rubbish about my work ethics and some section of the media giving them space too.
— Bipasha Basu (@bipsluvurself)
15 years you don't last any business being unprofessional. You last because you are clear and particular and have self respect.
— Bipasha Basu (@bipsluvurself)
एक अखबार के मुताबिक, बिपाशा, के डांस टूर पर उनके साथ जाएंगी. दरअसल बिपाशा का करियर कुछ खास नहीं चल रहा है. उनके पास फिलहाल कोई फिल्म नहीं है. इससे परेशान होकर बिपाशा ने अपने दोस्त सलमान खान से मदद मांगी हैं.
सलमान खान तो अपने दोस्तों की मदद करने के लिए ही जाने जाते हैं. उन्होंने बिपाशा को न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया में होने वाले डांस टूर में बिपाशा को ले जाने का फैसला किया है.
बता दें कि इस टूर में सोनाक्षी सिन्हा, डेजी शाह, एली अवराम, रैपर बादशाह और होस्ट मनीष पॉल भी जाएंगे.
फिल्मों की बात करें तो सलमान ने 'ट्यूबलाइट' की शूटिंग खत्म कर ली है और फिलहाल वो 'टाइगर जिंदा है' की शूटिंग में बिजी हैं.