scorecardresearch
 

रैंप पर चलने में बिपाशा बसु को लगता था 'डर'

मॉडल से अभिनेत्री बनी बिपाशा बसु का मानना है कि मॉडल की लाइफ और उनका वर्क प्रोफाइल बहुत कठिन होता है. बॉलीवुड में कदम जमाने से पहले ये बंगाली बाला एक कामयाब मॉडल थी.

Advertisement
X
बिपाशा बसु
बिपाशा बसु

मॉडल से अभिनेत्री बनी बिपाशा बसु का मानना है कि मॉडल की लाइफ और उनका वर्क प्रोफाइल बहुत कठिन होता है. बॉलीवुड में कदम जमाने से पहले ये बंगाली बाला एक कामयाब मॉडल थी.

बिपाशा बसु ने 2001 में फिल्म 'अजनबी' से बॉलीवुड में कदम रखा था. 34 वर्षीय बिपाशा के मुताबिक, 'फैशन शो में मुझे हरदम डर लगा रहता था कि मेरी सैंडल की हील न टूट जाए, फिर भी मैं रैंप पर चलती थी. मॉडलिंग की दुनिया में इस तरह की घटनाएं होती रहती हैं.'

बिपाशा हाल ही में डिजायनर शांतनु-निखिल के लिए लैक्मे फैशन वीक में रैम्प पर चलीं थी. उन्होंने 1996 में 'गोदरेज सिंथॉल सुपरमॉडल' प्रतियोगिता और 'फोर्ड मॉडल्स सुपरमॉडल' विश्व प्रतियोगिता जीती थी.

बिपाशा ने हिंदी फिल्मों के अलावा तेलुगू, तमिल और बांग्ला फिल्मों में भी काम किया है.

Advertisement
Advertisement