scorecardresearch
 

बिग बॉस 13: इस सीजन की सबसे महंगी कंटेस्टेंट हैं रश्मि देसाई, ऐसी है चर्चा

टीवी की दुनिया का  पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉग 13 को लेकर लोगों में जबरदस्त क्रेज है. यह शो 29 सितंबर को टीवी पर आगाज देने जा रहा है. हर बार की तरह इस बार भी शो के कंटेस्टेट्स को लेकर लोगों में उत्सुकता है. खैर, अभी तक कंटेस्टेंस्ट्स की लिस्ट की ऑफिशियल घोषणा नहीं की गई है.

Advertisement
X
रश्मि देसाई
रश्मि देसाई

टीवी की दुनिया का पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉग 13 को लेकर लोगों में जबरदस्त क्रेज है. यह शो 29 सितंबर को टीवी पर आगाज देने जा रहा है. हर बार की तरह इस बार भी शो के कंटेस्टेट्स को लेकर लोगों में उत्सुकता है. खैर, अभी तक कंटेस्टेंस्ट्स की लिस्ट की ऑफिशियल घोषणा नहीं की गई है. चर्चा है कि टीवी एक्ट्रेस रश्मि देसाई बिग बॉस के इस सीजन का हिस्सा बनेंगी और उन्होंने इसके लिए मेकर्स से तगड़ी रकम ली है.

रिपोर्ट्स के अनुसार, रश्मि इस बार शो की महंगी कंटेस्टेंट हैं. उन्हें बिग बॉस के घर में रहने के लिए 1.2 करोड़ रुपये दिया जा रहा है. पिंकविला ने अपनी रिपोर्ट में एक सोर्स के माध्यम से बताया है कि वह शो में बॉयफ्रेंड अरहान खान के साथ शिरकत करेंगी. उन्होंने फीस के रूप में लगभग 1 करोड़ 20 लाख रुपये  की मांग की है. उनकी पॉपुलैरिटी को देखते हुए मेकर्स ने भी हामी भर दी है. बिग बॉस का हिस्सा बनने के साथ ही इतनी फीस मिलने पर रश्मि बहुत खुश और उत्साहित हैं.

Advertisement

View this post on Instagram

A post shared by (@biggboss_reporter) on

रश्मि बॉयफ्रेंड अरहान के साथ शो में शामिल होंगी. इससे पहले यह भी चर्चा थी कि रश्मि, अरहान के साथ बिग बॉस के घर के अंदर शादी करेंगी. जब इस बारे में रश्मि से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि वह ऐसी खबरों से अपसेट हो गई हैं.     

क्यों लोकेशन में बदलाव से खुश नहीं हैं सलमान?

रियलिटी शो बिग बॉस 13 में इस बार कई सारे बदलाव की बात सामने आई है. शो का लोकेशन भी चेंज होगा. इससे पहले बिग बॉस के सभी सीजन मुंबई के लोनावला में शूट हुए थे, लेकिन इस बार मेकर्स ने शो की लोकेशन मुंबई में गोरेगांव स्थित फिल्म सिटी रखी है. यह भी बताया जा रहा है कि सलमान खान को वेन्यू में बदलाव करना पसंद नहीं आया.

IANS को दिए इंटरव्यू में सलमान बताया कि क्यों रियलिटी शो के लिए फिल्म सिटी सही फैसला नहीं है. उन्होंने कहा कि फिल्म सिटी पर सेट लगने से ट्रैवल का समय बचेगा. किलोमीटर के हिसाब से कम ट्रैवल होगा. लेकिन इस दौरान ट्रैफिक का सामना करना पड़ेगा. यहां से लोनावला पहुंचने में 2 या सवा घंटा लगता है. लेकिन गैलेक्सी अपार्टमेंट से फिल्म सिटी के रास्ते में जबरदस्त ट्रैफिक होता है और ऐसे में यह सफर 3 घंटे तक का हो जाएगा.

Advertisement

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement